फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Raj Thackeray and Owaisi are half brothers: Acharya Pramod Krishnam

राज ठाकरे और ओवैसी सौतेले भाई: आचार्य प्रमोद कृष्णम

Tue, 17 May 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Raj Thackeray and Owaisi are half brothers: Acharya Pramod Krishnam
अयोध्या रामलला के दर्शन कर बाहर आते आचार्य प्रमोद कृष्णम,सांसद दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राज ठाकरे और ओवैसी अपनी राजनीति चमकाने के लिए तरह-तरह की बयानबाजी करते रहते हैं। हमारा मानना है कि राज ठाकरे और ओवैसी सौतेले भाई हैं। इसी तरह राज ठाकरे और बृजभूषण शरण सिंह भी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।
विज्ञापन

इनका धर्म, आस्था और लोगों की भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का जो सोमवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ अयोध्या पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्रमोद कृष्णम और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन करने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा को लेकर हो रहे विवाद पर कहा कि बृजभूषण शरण सिंह और राज ठाकरे दोनों में कोई फर्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की संस्कृति महान है विश्व बंधुत्व, वसुधैव कुटुंबकम हमारा उद्घोष है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में हुए सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलना बहुत ही अद्भुत विषय है। यह हमारी आस्था से भी जुड़ा हुआ मामला है।
न्यायालय के निर्णय का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। भारत संवैधानिक देश है न्याय पालिका का जो आदेश होगा उसे सभी को मानना पड़ेगा। जहां तक इतिहास का प्रश्न है तो प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती।
ताजमहल को लेकर कोर्ट में डाली गई याचिका पर कृष्णम ने कहा कि इस विषय पर डाली गई याचिका पर कोर्ट ने ताला खोलने को मना कर दिया है। कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि ताज महल और कुतुबमीनार हिंदुओं को सौंप दें।
हरियाणा के कांग्रेस नेता सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक वीरेंद्र चौधरी का सहादतगंज में जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह आदि ने जोरदार स्वागत किया।
अयोध्या पहुंचने पर कांग्रेसी नेता बीरू तिवारी के नेतृत्व में आचार्य प्रमोद कृष्णम और सांसद दीपेंद्र हुड्डा व विधायकों का स्वागत हुआ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि देश की नीतियों से पूरा राष्ट्र महंगाई और बेरोजगारी की चपेट में है। दूसरी ओर हमारी नीति सिर्फ इस बात तक केंद्रित है कि देश के कुछ बड़े उद्योगपतियों को कैसे फायदा पहुंचाया जाए।

इस विषय पर कांग्रेस के चिंतन शिविर में भी चर्चा की गई है। ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने की पर कहा कि पूरी दुनिया में हमारी न्याय पालिका सही फैसले देने के लिए जानी जाती है। भारत सरकार से अपील है कि मामले की पूरी जानकारी देश के सामने रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed