फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rain grew cold, half rolled mercury six degrees

बारिश से बढ़ी ठंड, साढ़े छह डिग्री लुढ़का पारा

Wed, 20 Jan 2016 12:30 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rain grew cold, half rolled mercury six degrees
मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही हुआ। जिले में सुबह 11 बजे के करीब से बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ तो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान साढ़े छह डिग्री धड़ाम होकर 14 डिग्री पर पहुंच गया है। पछुआ हवा चली तो गलन और ठंड से हर कोई परेशान हो उठा।  बुधवार को भी मौसम के इसी तरह रहने के संकेत हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह से ही सर्द हवाएं चलने लगी। दोपहर के पहले बारिश की बूंदे गिरनी शुरू हुईं तो पारा और लुढ़क गया। बारिश लगातार होने से ठंड काफी बढ़ गई है। बारिश के बीच सर्द हवाएं कहर ढा रहीं हैं। रोज कमाने-खाने वालों की हालत पस्त है।
विज्ञापन


ऐसे में शहर से लेकर कस्बों तक सार्वजनिक जगहों पर अलाव नदारद हैं। पूरे दिन यात्रियों की हालत पस्त रही। लोग जरूरी काम से ही निकलते रहे। लेकिन स्कूल-कॉलेज खुलने से नर्सरी से लेकर कॉलेज से लौट रहे छात्र-छात्राओं को भीगते हुए घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार मंगलवार को जिले में 3.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बुधवार को भी मौसम के इसी तरह रहने की उम्मीद हैं।


पश्चिमी विछोभ और पछुआ हवा से मैदानी क्षेत्र में ठंड-गलन बढ़ गयी है। वातावरण में आर्द्रता बढ़कर क्रमश: 91 व 88 फीसदी हो गई है। ठंड व गलन में इजाफे की एक प्रमुख वजह यह भी है। इससे हर किसी की परेशानी बढ़ गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed