{"_id":"5df3caa08ebc3e8796392e60","slug":"protest-faizabad-news-lko4975957124","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
अयोध्या। लेखपाल संघ ने शुक्रवार को सदर सहित सभी तहसीलों पर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में जमा लेखपालों ने प्रात: दस बजे से शाम चार बजे तक मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
लेखपाल संघ के जिलामंत्री उदय नरायण तिवारी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर शुरू हुआ धरना 26 दिसंबर तक चलेगा और 27 दिसंबर को प्रदेश के समस्त लेखपाल विधानसभा का घेराव करेंगे।
बताया कि धरने के माध्यम से लेखपाल संवर्ग के एसीपी की विसंगति को दूर करने, लेखपालों का वेतनमान उच्चीकरण किए जाने, ग्रेड पे 2800 दिए जाने, लेखपालों की शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने, लेखपालों को अतिशीघ्र पदोन्नति किए जाने, लेखपालों का पदनाम परिवर्तित करने, पदोन्नति के अवसर बढ़ाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
कहा कि वर्ष 2016 से लेकर 2019 तक तीन बार प्रचंड आंदोलन करने व सरकार के द्वारा समझौते के बाद भी शासनादेश जारी न किए जाने के कारण लेखपालों में प्रदेश सरकार व राजस्व परिषद के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने किया।