फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Priest dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आकर पुजारी की मौत

Sun, 06 Feb 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Priest dies after being hit by truck
टअयोध्या। कैंट कोतवाली अंतर्गत सहादतगंज हनुमान मंदिर के पुजारी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सहादतगंज हनुमान मंदिर पर पूजा-पाठ करने वाले पुजारी राजनंदन (72) शनिवार की सुबह करीब दस बजे पूजा-पाठ करके कहीं जा रहे थे कि हनुमान गढ़ी के निकट आ रही एक अनियंत्रित व तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पुजारी को संत बृज नारायण ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अपराह्न में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक कैंट अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में लिया गया है। पुजारी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed