फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Preparations to seal three hotels in Ayodhya

Fire Audit: अयोध्या के तीन होटल सील करने की तैयारी, एडीए व अग्निशमन विभाग ने चलाया जांच अभियान

Wed, 07 Sep 2022 04:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2022 04:15 PM IST
सार

अयोध्या मं एडीए व अग्निशमन विभाग की टीम ने होटलों का फायर ऑडिट किया और शहर के तीन होटलों को नोटिस दे दी है। जांच में व्यवस्था मानक के अनुरुप नहीं मिली है।

विज्ञापन
Preparations to seal three hotels in Ayodhya
सिविल लाइंस स्थित होटल में जांच करते अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव व मुख्य अग्निशमन अधिकारी।-? - फोटो : FAIZABAD

विस्तार

लखनऊ के होटल लेवाना में सोमवार सुबह हुई आगजनी की घटना के बाद अब अयोध्या के होटलों का फायर ऑडिट किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के साथ विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को शहर के कई बड़े होटलों में जांच अभियान चलाया। टीम ने होटल के प्रवेश व निकास द्वार के साथ अग्नि सुरक्षा संबंधित उपकरणों का निरीक्षण किया। तीन होटलों में अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे न होने के साथ होटल निर्माण में भी अनियमितता पाई गई। तीनों को नोटिस जारी कर अब सील करने की तैयारी है। इन सभी के खिलाफ अब कार्रवाई करने के लिए जेई की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव संजीव सिंह व मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय की टीम ने मंगलवार को सिविल लाइन स्थित शहर नामी होटल शान ए अवध, तिरुपति, अवंतिका और आकाश यात्री धर्मशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने होटल के फायर सेफ्टी प्लान को चेक किया। यह भी देखा कि होटल के नक्शे के मुताबिक निकास द्वार बना है कि नहीं। जांच में पता चला कि आकाश यात्रा धर्मशाला में अग्नि सुरक्षा के लिए किसी तरह के इंतजाम नहीं किए गए हैं। अवंतिका होटल में लगे अग्निशमन यंत्र मात्र दिखावा साबित हुए। साथ ही अन्य होटलों में कहीं पर फायर अलार्म खराब था, कहीं पर पाइप फटा हुआ है तो कहीं पानी का कनेक्शन ही नहीं था। साथ ही नक्शे के अनुरूप निर्माण भी न कराए जाने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन


एडीए के सचिव संजीव सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तीन होटलों त्रिरुपति, अवंतिका व आकाश में अग्नि सुरक्षा के उचित उपाय नहीं मिले। निर्माण में भी कुछ कमियां मिली हैं। इनको नोटिस जारी कर अवर अभियंता को जांच सौंपी है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अनियमितता पाए जाने पर इनको सील करने की भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि मंगलवार के निरीक्षण में मुख्य रूप से प्रवेश व निकास द्वार, फायर की व्यवस्था को चेक किया गया। कुछ जगहों पर पुराने अग्निशमन यंत्र पाए गए। इसे शीघ्र बदलने के निर्देश दिए गए।

अवंतिका में प्रवेश निकासी व्यवस्था सही नहीं मिली।

अग्नि सुरक्षा के लिए किए गए उपाय भी नाकाफी मिले। आकाश यात्री धर्मशाला में अग्नि सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं मिले, जबकि त्रिरुपति होटल में भी मानकों को पूरा नहीं किया गया था। इनके खिलाफ नोटिस देकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया कि अयोध्या-फैजाबाद शहर में करीब नौ होटलों व धर्मशालाओं ने अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ली है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed