{"_id":"ddaa949dbd73b453e7c72fa6064b8b6c","slug":"pregnant-woman-drove-from-the-hospital-delivery-in-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता को अस्पताल से भगाया, बाजार में जना बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता को अस्पताल से भगाया, बाजार में जना बच्चा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी खंडासा में शनिवार को एक पैर से निशक्त दलित प्रसूता को चिकित्सक ने भगा दिया। प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को चिकित्सक ने न तो अस्पताल में भर्ती किया और न ही एंबुलेंस मुहैया कराई।
प्रसूता को साइकिल पर बैठाकर ले जाया जा रहा था, तभी आमानीगंज बाजार में प्रसूता की हालत बिगड़ने पर स्थानीय महिलाओं ने कपड़े का घेरा बनाया और बाजार में ही सड़क किनारे प्रसूता ने पुत्र को जन्म दिया।
इस पर नागरिकों ने 108 नं. पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाकर दुबारा खंडासा पीएचसी में भर्ती करवाया। रुदौली के सरकटिया निवासी रामदुलारी पत्नी रामभवन अपने मायके अमानीगंज के झबरा गांव में आई थी।
विज्ञापन
प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की सुबह अपनी मां और भाभी के साथ पीएचसी खंडासा पहुंची। ड्यूटी पर तैनात डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने प्रसूता को देखा और जटिल प्रसव का हवाला देते हुए, जिला अस्पताल जाने की सलाह दी।
प्रसूता की मां ने अस्पताल में भर्ती करने के लिए चिकित्सक से आग्रह किया तो उसे डांट कर भगा दिया गया। चिकित्सक ने अस्पताल से रिफर तक नहीं किया।
इस पर प्रसूता को परिवारीजन साइकिल पर बैठाकर वापस ला रहे थे। अमानीगंज बाजार पहुंचने पर प्रसव पीड़ा शुरू हुुई, तो उसे सड़क के किनारे लिटा दिया गया।
बाजार की महिलाओं ने प्रसूता की हालत देख कर अपने-अपने घरों से निकल कर सड़क किनारे सुरक्षा का घेरा बनाया। कपड़े से आड़ किया गया और प्रसूता ने एक बच्चे को जन्म दिया।