फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pradhan and his supporters scramble with the police

प्रधान व उनके समर्थकों ने पुलिस से की हाथापाई

Wed, 05 May 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Pradhan and his supporters scramble with the police
अयोध्या। जीत का जश्न मनाना रहे नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस ने महामारी एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, थाना खंडासा के झबरा गांव निवासी नव निर्वाचित प्रधान ने पुलिस के रोकने पर उनके साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन

थाना खंडासा के एसआई रामप्रकाश त्रिपाठी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार झबरा गांव निवासी नव निर्वाचित प्रधान सूूबेदार सिंह द्वारा जीत का जश्न मनाने के लिए अपने घर के सामने डीजे सिस्टम लगाकर, बिना मास्क के भीड़ एकत्र की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस के रोकने पर प्रधान व उनके समर्थकों ने पुलिस से हाथापाई भी की। इस संदर्भ में पुलिस ने प्रधान व उनके साथियों पर महामारी एक्ट समेत सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना रुदौली के एसआई संजय यादव की सूचना पर राकेश निवासी फत्तापुर खुर्द व अज्ञात 100 लोगों पर घर पर डीजे लगाकर नाच गाना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed