फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Power failure in medical college for 36 hours

मेडिकल कॉलेज में 36 घंटे से बिजली गुल, मचा हाहाकार

Mon, 26 Aug 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Power failure in medical college for 36 hours
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में पिछले 36 घंटे से बिजली गुल होने से हाहाकार मच गया। सोमवार सुबह ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी तो तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जनरेटर तो चलाया जिससे मामूली सेवाएं ही मिल सके और एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित तमाम जांच नहीं हो सकी। पावर कॉर्पोरेशन की टीम दिन भर मरम्मत का कार्य करती रही, लेकिन देर शाम तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह करीब 9:00 बजे एकाएक बिजली गुल हो गई। रविवार को अवकाश होने से सिर्फ भर्ती मरीजों को थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन, सोमवार को अस्पताल खुला तो मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी जिससे स्थिति बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश मरीज संक्रामक रोगों से ग्रसित थे, जिन्हें तमाम जांचों की आवश्यकता थी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जनरेटर तो चलाया, लेकिन उससे डिजिटल एक्सरे सामान्य एक्सरे व अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं संचालित नहीं हो सकी। सिर्फ वार्डों व चिकित्सकों के कक्षों में रोशनी और पंखे का इंतजाम हो सका। इस दौरान दूरदराज से आए तमाम मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा।
अस्पताल परिसर में लगा छोटा मोटर जनरेटर से किसी तरह चल गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों को पीने के पानी का इंतजाम तो हो गया, लेकिन परिसर में ही बने आवासों में निवास करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों के परिवारों को पीने के पानी का संकट 24 घंटे से बना रहा। इसे लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में पावर कारपोरेशन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर विजय कुमार ने बताया कि माह भर में चौथी बार बिजली 24 घंटे से अधिक समय तक गायब है। इसे लेकर चार बार लिखित शिकायत की गई है। बार-बार पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी आकर मरम्मत कार्य करते हैं, फिर भी समस्या का स्थाई निदान नहीं हो रहा है।

उपखंड अधिकारी दर्शननगर रामगोपाल का कहना है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में बने मीटर रूम से फ्यूज उड़ गया था साथ ही 132 केवीए उपकेंद्र में भी कुछ गड़बड़ी आ गई थी जिसे दुरुस्त करने के लिए दिनभर कर्मचारी डटे रहे। अभी भी दुरुस्ती करण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed