{"_id":"5eee2cf08ebc3e4324626fe8","slug":"power-corporation-falt-faizabad-news-lko5268877183","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से चपेट में आकर एक की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने से चपेट में आकर एक की मौत, तीन झुलसे
विज्ञापन
गोसाईगंज। थाना गोसाईगंज के अकारीपुर नंद नगर के बाबूराम पुरवा गांव में शुक्रवार रात हाईटेंशन तार टूटने से उसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को मनाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार रात करीब 9 बजे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अकारीपुर नंद नगर के बाबूराम के पुरा गांव में 11 हजार लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से गांव निवासी लालता यादव (38) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई।
वहीं, विद्युत की चपेट में आने से वीरेंद्र यादव, नीरज व मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें नीरज गन्ना विभाग का कर्मचारी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा व टाउन इंचार्ज विजय गुप्ता ने विद्युत विभाग के खिलाफ केस दर्ज करने का आश्वासन देकर लोगों को मनाया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह तक मौके पर पावर कारपोरेशन का कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा था।