{"_id":"611e99748ebc3e79bd4a779b","slug":"political-faizabad-news-lko5919904182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं दीनदयाल ने राष्ट्र का गौरव वापस दिलाने के लिए बनाया था राजनीतिक दल : अजय मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं दीनदयाल ने राष्ट्र का गौरव वापस दिलाने के लिए बनाया था राजनीतिक दल : अजय मिश्रा
विज्ञापन
5-अयोध्या-आयोजित सभा को संबोधित करते केंद्रीय ग़ृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। हम पूरी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके, इसके लिए दिए गए लक्ष्य को पूरा करना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीतिक दल सांसद व विधायक बनने के लिए नहीं बनाया था बल्कि राष्ट्र का गौरव वापस दिलाने के लिए बनाया था। हम सबको समर्पण भाव के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत व सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत को आत्मसात करना है। यह बातें जन आशीर्वाद यात्रा लेकर गुरुवार को अयोध्या पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कही।
वह अयोध्या के नयाघाट पर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि देश के लिए होने वाले हर अच्छे काम को विरोधी दल रोकने का कार्य करते है, इन्होंने सारी सीमाएं तोड़ दी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने का कार्य सरकार कर रही है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिसके लिए बलिदान हुए थे, सरकार ने उसे पूरा करके दिखा दिया। आज जम्मू व काश्मीर में सरकारी ही नहीं प्राईवेट इमारतों में भी तिरंगा फहराया जा रहा है। लाल चौक में भी तिरंगा फहराया गया।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कार्यक्रम का समापन करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास है। इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। कहा कि ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को छह साल तक लगातार केंद्र सरकार द्वारा देश तथा विदेश में प्रशिक्षण दिलाया गया। उन्हें बेहतरीन कोच उपलब्ध कराया गया, इसका परिणाम रहा कि पदक पाने के साथ पदक से चूकने वाले खिलाड़ियों की काफी संख्या रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व संचालन महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया। इससे पहले नयाघाट पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
विज्ञापन
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह व आकाश मणि त्रिपाठी ने 51 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सांसद लल्लू सिंह, लखीमपुर खीरी विधायक योगेश वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
कश्मीरी पंडितों को किया जा रहा पुर्नस्थापित : अजय मिश्र
अयोध्या। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। साथ ही जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को पुर्नस्थापित करने की योजना की जानकारी दी। कहा कि करीब 26 हजार कश्मीरी पंडितों को चिह्नित किया गया है। उनके लिए चार हजार आवास बनाए गए हैं। छह हजार का निर्माण चल रहा है।
वह धीरे-धीरे वापस जा रहे है, हम उनका सहयोग कर रहे हैं। कहा कि 2007 के बाद से तीन पूर्ण बहुमत की सरकारें बनी है। अगर हम तीनों सरकार की तुलना करें तो हम सभी से बहुत आगे है। अखिलेश 2012 में अपने पिता की वजह से मुख्यमंत्री बन गए, परंतु 2017, 2019 में जनता ने उन्हें नकार दिया। भाजपा इस चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की समस्या जवाहर लाल नेहरू की देन थी। समस्या को हल करने का प्रयास नहीं हुआ। धारा 370 हटाने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में काम किया गया। मेडिकल कॉलेज, रेलवे लाइन व सड़कों का विस्तार किया गया। कहा कि असम-मिजोरम विवाद अंग्रेजों द्वारा 1918 में पैदा किया गया था। अंग्रेजों की नीति के चलते ही यह विवाद हुआ है। गृहमंत्री के साथ दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री की बैठक में इसे सुलझाया जा रहा है।
कहा कि सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के साथ हम सबका प्रयास के सिद्धांत पर चल रहे है। सभी के प्रयासों से हम राष्ट्र विकास के पथ पर गतिशील करना चाहते है। आतंकवाद व विस्तारवाद को समाप्त करके समन्वय स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। कहा कि विरोधी दल नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। सदन को बाधित कर रहे है ताकि कहीं कोई काम न होने पाए। राज्यसभा में कागज लेकर फाड़ा गया। जब वोट बैंक खिसकने का डर आया तो वह साथ हो गए। उन्होंने बताया कि 11 लोकसभा व सात जिलों से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा गुजरते हुए अयोध्या पहुंची है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना है।