फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police strict on Corona curfew, no work if you leave home without work

कोरोना कर्फ्यू को लेकर पुलिस के तेवर सख्त, बिना कार्य घर से निकले तो खैर नहीं

Thu, 06 May 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police strict on Corona curfew, no work if you leave home without work
अयोध्या। यदि आप बिना कार्य सड़कों पर घूमते मिले तो समझ ले कि आपकी खैर नहीं है। शहर के कई इलाकों समेत गोसाईगंज बाजार व अन्य ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को पुलिस ने बिना वजह घूम रहे लोगों डंडे चलाए।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू को लेकर पुलिस-प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। बाजारों, गलियों व मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा नाका लगाकर आने जाने वालों को रोककर उनके घर से निकलने का कारण पूछा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अधिकारी अनुज कुमार झा व प्रभारी एसएसपी अरविंद चतुर्वेदी ने दल बल के साथ शहर के मुख्य इलाकों में कोरोना कर्फ्यू का निरीक्षण किया व नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की। दूसरी ओर कोरोना कर्फ्यू के पांचवें दिन बाजार बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक सेवाएं पूर्ववत जारी रही। कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए अधिकारी लगातार सड़कों पर उतर कर निगरानी कर रहे हैं।
जिलाधिकारी और प्रभारी एसएसपी ने चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइंस, बजाजा, सुभाष नगर, रीडगंज आदि इलाकों में भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने वाहनों से आ जा रहे कई लोगों को रोककर उनसे घर से निकलने का कारण पूछा।
वाजिब जवाब न मिलने पर उन्होंने चालान भी करवाया। इसी क्रम में शहर के कई इलाकों में चौकी पुलिस द्वारा नाका लगाकर चेकिंग की गई व वाहनों की चेकिंग की।
प्रभारी एसएसपी अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए लगातार पुलिस बल लगा हुआ है। कंटेनमेंट जोन में नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
हम पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए लगातार उनकी टेस्टिंग करा रहे हैं। साथ ही उन्हें सुरक्षित रहने की सलाह भी दे रहे हैं। लोग बेवजह सड़कों पर न निकले इसके लिए लोगों से अपील की जा रही है।
कहा कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कार्रवाई की जा रही है। कोरोना कर्फ्यू के पांचवें दिन गुरुवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजार बंद रहे।
आवश्यक सेवा जैसे दूध, सब्जी, राशन व दवा आदि की दुकानें नियमानुसार खुली रहीं। ज्यादातर मोहल्ले व गलियों में सन्नाटा छाया रहा, लोग अपने-अपने घरों में ही कैद रहे। दूसरी ओर नगर निगम व अग्निशमन विभाग द्वारा शहर को लगातार सैनिटाइज किया जाता रहा।
‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद चेते प्रशासन ने गुरुवार को गोसाईगंज बाजार में सख्ती बरतते हुए कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाया। इस दौरान पुलिस ने कई जगह हलका बल प्रयोग कर लोगों को उनके घर भेजा।
पुलिस ने गुरुवार को तेलिया गढ़, सराफा मंडी, भीटी तिराहा, कटरा सहित कई अन्य स्थानों पर इकट्ठा लोगों पर लाठियां बरसाई। पुलिस की इस कार्रवाई से नगर की सड़कें सुनसान हो गई।
पुलिस ने नगर की खुली दुकानों के दुकानदारों को चेतावनी दी कि कोविड-19 के नियमों का अनुपालन न करने वाले पर कठोर कार्रवाई होगी। टाउन इंचार्ज सुनील सिंह यादव का कहना है कि कोविड-19 के नियमों का पालन न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

नवीन सब्जी मंडी में गुरुवार को भी कोविड-19 के प्रतिबंधों का कोई असर नहीं दिखा। दूरभाष पर जिलाधिकारी से शिकायत होने पर मंडी परिषद के इंस्पेक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर नवीन सब्जी मंडी में प्रवेश प्रतिबंध लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed