फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police ready for security in election

चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

Thu, 08 Oct 2015 10:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण में मिल्कीपुर तहसील के अमानीगंज, हैरिंग्टगंज व मिल्कीपुर ब्लॉक में शुक्रवार को आयोजित मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमे ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन एएसपी, छह डीएसपी समेत दरोगा-सिपाही, होमगार्ड, पीआरडी जवान और ग्राम चौकीदारों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा में लगाये गए जवान पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंच गए हैं। चुनाव के लिए पैरामिलेट्री फोर्स न मिल पाने से पुलिस के लिए चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते शांतिपूर्ण मतदान के लिए होमगार्ड व पीआरडी जवानों के साथ ग्राम चौकीदारों की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार को ड्यूटी में लगाये गये कर्मी ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

वहीं होमगार्ड जवानों व पीआरडी जवानों की सुबह पुलिस लाइंस से ब्लॉक मुख्यालयों को रवानगी हुुई।

पंचायत चुनाव के नोडल अधिकारी एसपी देहात कुलदीप नारायण ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए बनाई गई रणनीति के तहत सुपर जोन, जोन व सेक्टर प्रभारियों के रूप में पुलिस अधिकारियों के लगाया गया है।


बताया कि मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए पहले चरण में तीन एएसपी, छह डीएसपी, 12 एसओ व इंसपेक्टर, 128 उपनिरीक्षक, 91 मुख्य आरक्षी, 877 आरक्षी और 1100 होमगार्ड व पीआरडी जवान के साथ 450 ग्राम चौकीदारों की तैनाती की गई है।

सुरक्षा में लगाये गए कर्मी पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed