{"_id":"5e14c4678ebc3e87ca32fbd2","slug":"police-faizabad-news-lko501844395","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर कुल्हाड़ी से कर दिया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर कुल्हाड़ी से कर दिया हमला
विज्ञापन
बीकापुर। चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के साल्हीपुर गांव में मंगलवार दोपहर खेत में छुट्टा पशुओं को भगाने गए किशोर पर कुल्हाड़ी से हमला करके घायल कर दिया गया। हमला करने वाला युवक मौके से भाग निकला।
साल्हीपुर के रहने वाला हिमांशु (16) पुत्र रणविजय सिंह मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गांव के समीप स्थित अपने गेहूं के खेत में पशुओं को भगाने गया था। वहां पर उसकी बाग भी है। परिवारजनों ने बताया कि बाग में लकड़ी काटने की आहट सुनकर हिमांशु बाग में चला गया।
वहां चोरी से लकड़ी काट रहे एक युवक को लकड़ी काटने से हिमांशु ने मना किया। इसी दौरान उक्त युवक ने हिमांशु की पीठ पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला। हमलावर युवक पड़ोसी गांव खिदिरपुर का बताया गया है। हमले में किशोर हिमांशु के पीठ में गंभीर घाव हुआ है।
विज्ञापन
किशोर की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों के साथ पुलिस को सूचना दी और उसे उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर पहुंचाया। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात हमलावर युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे ने बताया कि घायल किशोर का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है। हमले में घायल हिमांशु ने बताया कि हमलावर युवक को पहचानता है, लेकिन नाम नहीं जानता।