{"_id":"5df3d7558ebc3e87f34d7634","slug":"police-faizabad-news-lko49760912","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध के 19 शॉर्प शूटर्स चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध के 19 शॉर्प शूटर्स चिह्नित
विज्ञापन
अयोध्या। अवध क्षेत्र के जिलों के शॉर्प शूटरों को चिह्नित किया गया है। इनमें अयोध्या, बस्ती, जौनपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर व लखनऊ के शूटर शामिल हैं।
ऑपरेशन जीरो शूटर अभियान के तहत यह सूची अयोध्या पुलिस ने आसपास के जनपदों की पुलिस की सहायता से तैयार की गई है। हत्या, लूट व डकैती जैसे गंभीर अपराधों में शामिल इन 19 शॉर्प शूटरों में सबसे अधिक सुलतानपुर के 9 बदमाश शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस की निगाह इन शूटरों व उनके सहयोगियों पर लगी हुई है। इन पर निगाह रखने व गिरफ्तारी के लिए स्थानीय नागरिकों का भी सहयोग लिया जाएगा, इनकी सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। साथ ही इनाम भी दिया जाएगा।
विगत कई सालों से अवध क्षेत्र के शूटर्स विभिन्न जनपदों में कई संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं, जिसमें हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन सभी शूटर्स को चिह्नित कर इन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
साथ ही ऐसे अपराधियों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिनका पुन: अपराध की तरफ कदम बढ़ गया हो। वहीं, जेल में बंद शातिर शूटर्स, अपराधियों व जेल से बाहर आने वाले अपराधियों की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
गंभीर मामलों में जेल में निरुद्ध शातिरों से मिलने वालों के बारे में जांच की जा रही है और इन शूटर्स के सहयोगियों पर भी पुलिस पैनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस इनके पल-पल की मूवमेंट की सूचना एकत्रित की जा रही है। इसके साथ ही इन शूटर्स के ठहरने के स्थानों, परिवार-रिश्तेदार व मित्रों पर भी पैनी नजर बनाए हुए हैं।
ये शूटर हुए चिह्नित
चिह्नित किए गए शूटरों में अवध क्षेत्र के लखनऊ जनपद के शॉर्प शूटर प्रवीण द्विवेदी, गोंडा के समीर खान, अयोध्या के संजय सिंह, बस्ती के विनीत पांडेय, जौनपुर के राहुल यादव, सनी सिंह, सोनू सिंह, प्रिंस सिंह, विंध्येश्वरी प्रसाद उर्फ लवकुश तिवारी, सुलतानपुर के विजयपाल यादव, नरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू, पंकज सिंह, देवांश सिंह उर्फ रिश, राम सागर यादव उर्फ बजरंगी, संदीप सिंह, अमरजीत यादव, राकेश यादव, फहीम व अंबेडकरनगर के परवेज शामिल हैं।
पुलिस की मंशा अपराधियों कों जेल में रखने की : एसएसपी
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि आपरेशन जीरो शूटर अभियान के तहत अभी अन्य शूटर्स का चिन्हीकरण जारी हैं, उक्त अपराधियों व सहयोगियों के खिलाफ कोई भी सटीक इनपुट प्राप्त होने पर कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पुलिस की मंशा अपराधियों कों जेल में रखने की है। इसके मद्देनजर लगातार अपराधियों पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। इसी कड़ी में अब शूटर्स को पुलिस के रडार पर लाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शूटरों के किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों के बारे में यदि कोई भी सूचना प्राप्त होती है तत्काल 112 नंबर या स्थानीय पुलिस अथवा दीवालों पर लिखवाए गए सीयूजी नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा व पहचान गुप्त रखी जाएगी।