{"_id":"5f22edde8ebc3e9f720d2525","slug":"pm-modi-can-issue-postal-stamp-on-ramayana-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रामायण पर पोस्टल स्टैंप भी जारी कर सकते हैं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रामायण पर पोस्टल स्टैंप भी जारी कर सकते हैं पीएम मोदी
Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
राम जन्मभूमि पूजन से पहले सजाई जा रही अयोध्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर निर्माण के लिए पीएम मोदी अयोध्या में पांच अगस्त को भूमि पूजन करने आ रहे हैं। इस दिन वे राम मंदिर के प्रतीक और रामायण पर पोस्टल स्टैंप भी जारी कर सकते हैं। इसे लेकर अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक वाईपी सिंह ने बताया अगर चीजें योजना के अनुसार रहीं, तो 5 अगस्त को डाक टिकट भी लांच किए जाएंगे। इनमें से एक टिकट राम मंदिर के एक प्रतीकात्मक मॉडल पर और दूसरा अन्य देशों में राम के महत्व को दर्शाने वाले दृश्य पर होने की संभावना है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि अयोध्या शोध संस्थान दुनिया भर में राम की सांस्कृतिक उपस्थिति को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न देशों से राम लीला के प्रतीकों के बड़े पोस्टर और कट-आउट तैयार कर रहा है। इन्हें राम मंदिर की ओर जाने वाली रोड पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अयोध्या में साकेत डिग्री कॉलेज में जहां उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा, वहां से राम मंदिर तक यानी 4.5 किलोमीटर के रास्ते पर 25 जगहों पर राम चरित्र मानस का अखंड पाठ कराने की तैयारी चल रही है।