{"_id":"5f19b3598ebc3e636e6ba7da","slug":"pm-in-ayodhya-faizabad-news-lko532117978","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर बड़ी प्रशासनिक सक्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर बड़ी प्रशासनिक सक्रियता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर प्रशासन की सक्रियता तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या आएंगे और राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रधानमंत्री राम जन्मभूमि परिसर में भूमि पूजन करेंगे। इसलिए परिसर की सुरक्षा का खाका खींचना शुरू कर दिया गया है। मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के लिहाज से परिसर की मैपिंग की जा रही है ताकि फुलप्रूफ व्यवस्था की जा सके।
प्रशासन की एक टीम ने इसी सिलसिले में राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का खाका खींचा। भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि भी मौजूद रहेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों सहित कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है। इसको लेकर प्रशासन की टीम तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
एसपी सुरक्षा राहुल पांडेय ने बताया कि मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन की एक टीम ने राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया है। परिसर में तैयारी तेज कर दी गई है। राम जन्मभूमि परिसर की मैपिंग की जा रही है ताकि प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य अतिथियों की सुरक्षा का घेरा तैयार किया जा सके। कहा कि अभी एसपीजी की किसी भी टीम के अयोध्या पहुंचने की जानकारी उनके पास नहीं है।
दूसरी तरफ इंटेलिजेंस, आईबी और सीआईडी की टीमें भी प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सक्रिय हो गई हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस प्रधानमंत्री के गुजरने वाले रास्ते का रूट प्लान तैयार कर रही रही है। पूरे रास्ते के पांच सौ मीटर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में रहने वालों की सूची और वैरीफिकेशन का काम शुरू कर दिया गया है।