{"_id":"657f343c2bd41a604f00c078","slug":"platforms-are-under-construction-operation-of-special-trains-will-be-difficult-faizabad-news-c-97-1-slko1024-7288-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: निर्माणाधीन हैं प्लेटफार्म, स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: निर्माणाधीन हैं प्लेटफार्म, स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा मुश्किल
Sun, 17 Dec 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाने के लिए रेलवे ने बड़ी योजना बनाई है। इसके तहत 100 दिन तक एक हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। वर्तमान में अयोध्या स्टेशन के तीनों प्लेटफार्म पर निर्माण कार्य चल रहा है। एक माह के अंदर इस निर्माण कार्य के पूरा होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में ये स्पेशल ट्रेनें अयोध्या रुकेंगी तो यात्रियों को असुविधा होना तय है। रेल अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए योजना बनाई जा रही है।
वर्तमान में अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पुराने भवन को तोड़कर नया निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य अभी मात्र 10 फीसदी ही हुआ है। इसके अलावा प्लेटफार्म एक से तीन तक कॉनकोर्स का निर्माण कार्य भी चल रहा है। प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर भी दुरुस्तीकरण व फेज दो के तहत कार्य चल रहा है। बीते दिनों अयोध्या दौरे पर आए उत्तर रेलवे के जीएम शोभन चौधरी इस निर्माण कार्य के जनवरी में पूरा न होने की आशंका जता चुके हैं। ऐसे में समारोह के दौरान स्पेशल ट्रेनों के चलने पर संशय है। ट्रेनें चलेंगी तो यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर रेलवे के एपीआरओ विक्रम सिंह ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। अधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं। 10 जनवरी तक इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। कौन सी ट्रेन कहां रुकेगी, इसको लेकर योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
देशभर से एक हजार स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान 100 दिन तक एक हजार विशेष ट्रेन चलाए जाने की योजना है। इन ट्रेनों का संचालन 19 जनवरी से प्रारंभ हो सकता है। ये विशेष ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद, कोलकाता, नागपुर, जम्मू सहित प्रमुख शहरों से अयोध्या तक चलेंगी।
दर्शननगर और अयोध्या कैंट पर रोकी जा सकती हैं ट्रेनें
सूत्रों के अनुसार, अयोध्या में भीड़ का दबाव कम करने के लिए कुछ विशेष ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर भी रोका जा सकता है। वाराणसी की ओर से आने वाली ट्रेनें दर्शननगर रेलवे स्टेशन व लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनें अयोध्या कैंट पर रोकी जा सकती हैं। श्रद्धालु यहां से ई-बस अथवा अन्य साधनों से अयोध्या जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर गोंडा के कटरा, रामघाट हाल्ट व सिटी स्टेशन आचार्य नरेंद्र देव भी वैकल्पिक व्यवस्था के रूप इस्तेमाल किया जा सकता है।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का दौरा 20 को
रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा 20 दिसंबर को अयोध्या आ रही हैं। वह नवनिर्मित भवन और अन्य विकास कार्यों को देखेंगी। संभावना जताई जा रही है कि पीएम के अयोध्या दौरे से पूर्व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सकते हैं।