फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Permit will be canceled if buses are challaned more than five times

बसों का पांच बार से ज्यादा चालान होने पर परमिट निरस्त होगा

Sat, 31 Jul 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Permit will be canceled if buses are challaned more than five times
अयोध्या। एक साल में पांच बार से ज्यादा चालान वाली बसों का परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा यातायात व मोटर नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी। यह जानकारी आरटीओ प्रशासन संजय सिंह ने दी। बताया कि इस संदर्भ में शनिवार को परिवहन आयुक्त की तरफ से निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

जारी निर्देश में कहा गया है कि लंबे समय से थानों में बंद वाहनों की नीलामी कराई जाए। नियम विरुद्ध वहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। आरटीओ प्रशासन ने बताया कि परिवहन आयुक्त ने अपने निर्देश में कहा है कि वाहन की फिटनेस जांचते समय यह तय किया जाए कि वाहन में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाई गई हो।
विज्ञापन

इसके अलावा एनएचआई को निर्देशित किया गया है कि हाईवे पर 40 किमी के स्ट्रैच पर पेट्रोल वाहन, एंबुलेंस व रिकवरी वाहन मौजूद रहे जो हादसों के समय लोगों को तत्काल मदद पहुंचा सके। इसके अलावा अनाधिकृत रूप से चल रहीं बसों की नियमित चेकिंग की जाए व उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed