फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Patients with symptoms of H3N2 influenza increased

Ayodhya News: एच3एन2 इनफ्लुएंजा के लक्षण वाले मरीज बढ़े

Sun, 12 Mar 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Patients with symptoms of H3N2 influenza increased
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का उपचार करते डाॅ. प्रशांत द्विवेदी। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयोध्या। मौसम में बदलाव के साथ-साथ जिले में संक्रमण ने पांव पसार लिया है। जिला अस्पताल समेत सभी अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, गले में दर्द आदि समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। खासतौर पर मरीजों में एच3एन2 इनफ्लुएंजा जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसके जांच के इंतजाम न होने से लक्षण के आधार पर मरीजों को दवाएं दी जा रही हैं।
मौसम में परिवर्तन होने के साथ संक्रामक बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ा है। इस बार भी जिले में ठंड का मौसम जाने के साथ-साथ इन बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी का शनिवार को जायजा लिया गया तो हालात गंभीर नजर आए।
विज्ञापन

मेडिसिन ओपीडी के कक्ष संख्या 14 में फिजीशियन डॉ. प्रशांत द्विवेदी बैठे नजर आए। पूरा कक्ष मरीजों से खचाखच भरा मिला। दोपहर 12:00 बजे तक 87 मरीजों का उपचार हो चुका था। इनमें से करीब 54 मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बदन दर्द, गले में खराश आदि समस्या से पीड़ित थे। इनमें से करीब 40 फीसदी ऐसे मरीज थे, जिन्होंने यह समस्या लंबे समय से होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बाल रोग ओपीडी के कक्ष संख्या तीन में डॉ. अनिल वर्मा बच्चों का उपचार करते नजर आए। दोपहर 12:25 बजे तक यहां पर 70 मरीज ओपीडी रजिस्टर में दर्ज थे। इनमें से करीब 40-45 बच्चे सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी आदि से पीड़ित मिले।

लखनऊ में है एच3एन2 की जांच का इंतजाम
मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेहांशु शुक्ला ने बताया कि एच3एन2 इंफ्लुएंजा के जांच का इंतजाम यहां की लैब में नहीं है। अभी तक शासन से इसे लेकर कोई एडवाइजरी भी प्राप्त नहीं हुई है। निर्देश प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल जिले में अभी तक किसी तरह का मामला भी सामने नहीं आया है।


बनाई गई टीमें
स्वास्थ्य विभाग के एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि एच3एन2 इनफ्लूएंजा के लिए शासन से कोई गाइडलाइन व एडवाइजरी प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, कंट्रोल -रूम से इसकी निगरानी की जा रही है। अभी तक किसी मरीज में गंभीर लक्षण सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed