फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Patient dies in isolation ward, Timardar's uproar

आइसोलेशन वार्ड में मरीज की मौत, तीमारदार का हंगामा

Sat, 24 Apr 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Patient dies in isolation ward, Timardar's uproar
अयोध्या। कोविड मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए एल-2 अस्पताल मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को भी जमकर हंगामा हुआ। आइसोलेशन वार्ड में पहुंचने के कुछ समय बाद ही एक मरीज की मौत होने पर आगबबूला हुए तीमारदार का आक्रोश एक चिकित्सक के सिर पर फूटा।
विज्ञापन

चिकित्सक व तीमारदार के बीच अभद्रता व गाली-गलौज के साथ मारपीट की नौबत तक बन गई। घंटों चले हंगामे के दौरान चिकित्सीय व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं। बाद में प्रिंसिपल व उच्चाधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड इन दिनों अखाड़ा बन गया है। आए दिन चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ व तीमारदारों के बीच मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। चिकित्सक भी ऐसे माहौल में आइसोलेशन वार्ड में जाने से भी कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व हुई मारपीट व हंगामे के बाद शुक्रवार शाम करीब सात बजे फिर बखेड़ा खड़ा हो गया। एक मरीज की मौत होने के बाद वार्ड में गए डॉ. मनोज गौड़ से तीमारदार ने गाली-गलौज के साथ झड़प कर ली।
विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत तक आ गई। तीमारदार का आरोप था कि मरीज राधेश्याम की तबियत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए लाया गया, जहां घंटों खड़े रहने के बावजूद भी भर्ती नहीं किया गया।
काफी विलंब से मरीज भर्ती हुआ तो उसकी मौत हो गई। हंगामा बढ़ने पर मामले की जानकारी होते ही अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी चिकित्सक के बचाव में पहुंचे और घंटों नोकझोंक के साथ गाली-गलौज का दौर चला।
इस दौरान भर्ती अन्य मरीजों का इलाज भी प्रभावित हुआ। मामले की जानकारी होने पर उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और चिकित्सकों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद चिकित्सीय सेवाएं बहाल हो सकीं।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार ने बताया कि एक मरीज की आइसोलेशन वार्ड में पहुंचते ही मौत हो गई थी, इसके बाद परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। बाद में तीमारदार व चिकित्सकों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और सेवाएं सुचारु रूप से प्रारंभ हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed