फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   paneer paties bone

Ayodhya News: पनीर पेटीज में निकली हड्डी, हंगामा

Wed, 26 Jul 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 26 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
paneer paties bone
अयोध्या। कोतवाली नगर के अंतर्गत गुलाबबाड़ी मैदान के सामने स्थित एक बेकरी की दुकान पर पनीर पेटीज में हड्डी निकलने पर जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित दो दोस्तों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। देर शाम तक कोतवाली में मान-मनौव्वल का दौर चल रहा था।
विज्ञापन

दनाका निवासी अभिनव तिवारी व अर्पित तिवारी ने बताया कि मंगलवार शाम उन्होंने गुलाबबाड़ी स्थित एक बेकरी की दुकान पर खाने के लिए दो पनीर पेटीज खरीदीं। खाते समय एक पेटीज में हड्डी निकली, जिससे वे हड़बड़ा गए। उन्होंने इसकी शिकायत दुकान मालिक से की तो उसने अपनी गलती मानकर उन्हें समझाने का प्रयास किया। वहीं, इस दौरान आसपास के कई लोग दुकानदार के पक्ष में आ गए और उनसे अभद्रता भी की। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें रीडगंज स्थित अस्थायी चौकी अलीगढ़ ले गई। बताया कि इस दौरान वहां भी दुकानदार व उसके साथी पहुंच गए और जबरन सुलह करने का दबाव बनाने लगे। देर शाम तक दोनों पक्ष कोतवाली में डटे रहे। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed