फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Panchkosi Parikrama Marg divided into three zones

तीन जोन में बंटा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग

Sat, 13 Nov 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Panchkosi Parikrama Marg divided into three zones
अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा के बाद पुलिस प्रशासन ने पंचकोसी परिक्रमा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पंचकोसी परिक्रमा पथ को तीन जोन में बांटकर मजिस्ट्रेट के साथ एएसपी व डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। करीब दो हजार अर्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस, होमगार्ड के जवानों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सरयू घाट पर आरएएफ व एटीएस के जवानों को तैनात किया गया है। स्नान घाट पर जल पुलिस के साथ पीएसी, बाढ़ राहत दल को भी लगाया गया है। अफसरों को ड्यूटी स्थल पर भेज दिया गया। अयोध्या में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

परिक्रमा में लाखों लोगों के भाग लेने का अनुमान है। इनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 15 किमी के इस मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पंचकोसी परिक्रमा पथ को तीन जोन में बांटकर मजिस्ट्रेटों के साथ एएसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू स्नान घाट समेत परिक्रमा शुरू करने वाले प्रमुख स्थल नयाघाट बंधा तिराहा, रामघाट चौराहा, मौनी बाबा की कुटिया, हलकारा का पुरवा, जालपा देवी चौराहा, चक्रतीर्थ, राजघाट आदि स्थानों पर आरएएफ व पीएसी के जवानों के साथ पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। आईजी कविंद्र प्रताप साहनी, एसएसपी शैलेष पांडेय, एसपी सिटी विजयपाल सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार गश्त कर सुरक्षा इंतजामों को परखते रहे।
रविवार भोर से भीड़ समाप्ति तक अयोध्या में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुराने सरयू पुल से किसी प्रकार के वाहन नहीं आ-जा सकेंगे। अयोध्या के सभी प्रवेश मार्गों से सिर्फ श्रद्धालुओं को पैदल प्रवेश की अनुमति होगी। परिक्रमा पथ पर पड़ने वाले सभी चौराहों, तिराहों व कटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। आसिफबाग और रानोपाली पर पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंगों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है। यहां पर जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।

एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों व जवानों को ड्यूटी स्थलों पर भेज दिया गया है। भीड़ में सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों के साथ खुफिया पुलिस व एंटी रोमियो स्कवॉयड को भी तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं से अपील है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें व मास्क लगाकर ही परिक्रमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed