{"_id":"3212f2310a88c9da5702755104ee6635","slug":"panchayat-elections-fast-stirring-over-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। चुनाव मैदान में उतरने वाले संभावित प्रत्याशी माहौल को गरमा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से संवेदनशील पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
ग्रामीण क्षेत्र में अराजकतत्वों की सूची बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। पिछले चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों पर अलग से नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अभी जिले में पंचायत चुनाव को लेकर कोई बड़ी वारदात या इससे जुड़ी शिकायत नहीं आई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पंचायत की मतदाता सूची का प्रगाढ़ पुनरीक्षण शुरू किया गया है। वार्डों के परिसीमन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। वार्डों के आरक्षण को लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए पिछड़े वर्ग की जनसंख्या की अवधारणा के लिए सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। इसी के साथ पंचायत चुनाव को लेकर गांव में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है। संवेदनशीलता बढ़ रही है। पंचायत चुनाव की संवेदनशीलता और पारदर्शिता को लेकर चर्चा की जा चुकी है।
चुनाव अक्टूबर के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में गांव में गुटीय सियासत को हवा मिलने लगी है। प्रधान और रनर रहे प्रत्याशियों के साथ ही गांव में नए गुट सामने आने लगे हैं। गांव के विकास कार्यों की जांच के लिए अफसरों की टेबिल पर शिकायतों की भरमार शुरू हो गई है।
ऐसा अफसर भी स्वीकार करते हैं। एक-दूसरे को नीचा दिखाने की भरपूर कोशिश शुरू हो गई है। यही गांव में सियासी विवाद का कारण बन रहा है। अब तक हुई सभी बैठकों में गांव में बढ़ रही संवेदनशीलता एक मुद्दा रहा है। बैठकों में सभी सर्किल के थाना क्षेत्रों में सामान्य विवादों और चुनाव में खलल डालने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए कहा जा रहा है।
ऐसे लोगों को चिंह्ति किया जा सकता है। ऐसे लोगों को चुनाव करीब आने पर शांति भंग की आशंका में पाबंद किया जा सकता है। जिससे चुनाव शांतिपूर्ण सपंन्न कराया जा सके। एसपी सिटी आर गौतम ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों को विवाद रजिस्टर अपडेट रखने के साथ संबंधित के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया जा चुका है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जाएगी।