{"_id":"5d164bcb8ebc3e3c957a639a","slug":"panchayat-election-faizabad-news-lko4677859164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के लिए 21 ने ठोंकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के लिए 21 ने ठोंकी ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी का प्रक्रिया संपन्न हो गई। मैदान में आए किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया।
अब चुनाव मैदान में प्रधान पद के 21 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशी हैं। एक बीडीसी और कई ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। अब मतदान छह जुलाई को सुबह सात बजे से शाम को पांच बजे तक होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में पांच प्रधान पद के लिए 21 और दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के सापेक्ष तीन नामांकन और ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त 80 पदों के सापेक्ष 10 नामांकन दाखिल किए गए थे।
शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्रों की वापसी थी। नाम वापसी के बाद मवई ब्लॉक क्षेत्र की सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के लिए चार प्रत्याशियों रामकली, सुंदरलाल, विनोद कुमार और रामावती चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
नेवरा ग्राम पंचायत से सदस्य पद के लिए रामचंद्र और मवई ग्राम पंचायत से सदस्य पद के लिए दिलीप कुमार ने एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच के बाद दोनों पदों पर एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।
मसौधा ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों में रिक्त तीन प्रधान पदों के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमें ग्राम पंचायत दोस्तपुर से छह, ग्राम पंचायत सिड़हिर से चार और ग्राम पंचायत पोरा से चार प्रत्याशी मैदान में रह गए।
तारुन ब्लॉक दो ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने और क्षेत्र पंचायत वार्ड अरमारूपीपुर के लिए एक प्रत्याशी मैदान में होने के कारण इनके निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मजनाई पूर्वी के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। अब प्रधान पद के पांच पदों के लिए 21 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है।