फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PAC head constable beaten soldier

पीएसी के हेड कांस्टेबल ने सिपाही को पीटा

Thu, 29 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 29 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
PAC head constable beaten soldier
अयोध्या क्षेत्र में पीएसी के आरक्षी की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने पीएसी के ही मुख्य आरक्षी के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवादित परिसर की सुरक्षा ड्यूटी को लेकर मणि पर्वत क्षेत्र में डेरा डाले पीएसी की आठ बटालियन एच कंपनी बरेली के जवान राकेश कुमार दिवाकर का कहना है कि बटालियन में तैनात मुख्य आरक्षी सुरेश सिंह ने उसको जाति सूचक गालियां दीं।
विज्ञापन


विरोध करने पर डंडे से हमला बोल दिया और मारापीटा। मंगलवार शाम हुई इस घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। बुधवार को अयोध्या कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि पीएसी जवान की शिकायत पर उसकी की कंपनी के मुख्य आरक्षी के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज तथा दलित उत्पीड़न एक्ट में केस दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed