फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Oxygen plant to be set up at Sri Ramjanmabhoomi Tirtha Kshetra Trust Medical College

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मेडिकल कालेज में स्थापित कराएगा ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 23 Apr 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant to be set up at Sri Ramjanmabhoomi Tirtha Kshetra Trust Medical College
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राममंदिर निर्माण के साथ अब कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए भी आगे आया है। ट्रस्ट द्वारा दशरथ मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए ट्रस्ट ने जिला प्रशासन को 55 लाख रुपये दिए हैं। बताया गया कि शीघ्र ही दशरथ मेडिकल कॉलेज में एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लग जाएगा, जिससे जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने पाएगी और कोरोना मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि इससे पहले भी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा श्रीराम चिकित्सालय में 30 बेंच लगवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि कोरोना महामारी से जारी जंग में हम सभी को अपनी-अपनी भूमिका निभानी होगी।
जिला प्रशासन द्वारा ट्रस्ट से ऑक्सीजन की कमी का उल्लेख करते हुए मेडिकल कॉलेज में प्लांट लगवाने का अनुरोध किया था। जिस पर ट्रस्ट ने सहमति प्रदान की है। इसके लिए जिला प्रशासन को 55 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed