फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Out of 108 complaints, 23 resolved on the spot

108 शिकायतों में से 23 का मौके पर निस्तारण

Sat, 27 Nov 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Out of 108 complaints, 23 resolved on the spot
अयोध्या। आईजी कविंद्र प्रताप सिंह ने थाना पूराकलंदर में व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने थाना कैंट में शनिवार को थाना समाधान दिवस पर जनता की शिकायतों को सुना। आईजी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों की जांचें लंबित हैं, उनका शीघ्रता से निस्तारण किया जाए। जिले के सभी थानों पर कुल 108 शिकायतें आईं जिनमें से 23 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 85 प्रकरणों में टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र तारुन के फतेहपुर कमासिन निवासी अच्युतानंद मिश्रा ने विपक्षी पर ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण कराने की शिकायत की। सीओ ने संबंधित लेखपाल को भेजकर जांच कराई तो निर्माण कार्य उनकी खतौनी की जमीन पर होते पाया गया। मामले को निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के असकरनपुर निवासी विष्णु कुमार (15) ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अनाथ है। उसके नाम संक्रमणीय भूमि गाटा संख्या 1586 दर्ज है। गांव के विपक्षी हरीराम द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने प्रभारी निरीक्षक बीकापुर को शिकायत की जांच करके मामला निस्तारण करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों का पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम से दोनों पक्षों की उपस्थिति में निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली नगर में दो शिकायतें आईं, निस्तारण किसी का नहीं हुआ। थाना आरजेबी में कोई शिकायत नहीं आई। थाना कैंट में चार शिकायतें आईं, दो का निस्तारण किया गया। थाना पूराकलंदर में तहसीलदार सोहावल पवन गुप्ता की मौजूदगी में नौ, मवई थाने में चार, कोतवाली रुदौली में दो शिकायतें आईं, किसी का निस्तारण नहीं हो सका।

थाना तारुन में पांच शिकायर्तें आइं जिनमें से तीन का निस्तारण हुआ। महाराजगंज थाने में कुल चार शिकायतें दर्ज र्हुइं जिनमें से एक का निस्तारण हुआ। बीकापुर कोतवाली में 16 शिकायतें आईं जिनमें से पांच का निस्तारण हुआ। पटरंगा थाना में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। थाना गोसाईगंज 12 शिकायतें आईं जिनमें से तीन का निस्तारण किया गया। थाना रौनाही में 13 शिकायतें आई, एक मामले में पुलिस ने तत्काल केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed