फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Opposition parties boil after Lakhimpur Kheri incident

लखीमपुर खीरी कांड के बाद विपक्षी दलों में उबाल

Tue, 05 Oct 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties boil after Lakhimpur Kheri incident
मांगो को लेकर प्रदर्शन् करते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। लखीमपुर खीरी में रविवार को हुए हिंसक कांड के बाद जिले में भी विपक्षी दलों में उबाल देखा गया। कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारतीय किसान यूनियन, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, संयुक्त किसान मोर्चा सहित लगभग सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिकारियों को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने सहित अन्य मांगें उठाईं। दिन भर इसे लेकर जिले भर में गहमा-गहमी व अराजकता का माहौल रहा। समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने शहर के रीडगंज चौराहे पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि लखीमपुर की घटना बहुत शर्मनाक है।
विज्ञापन

किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करना भाजपा के नाकामियों को उजागर करता है। उन्होंने मृतक किसान के परिवार को दो करोड़ का मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने सहित अन्य मांग की। इस मौके पर महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रवक्ता राकेश यादव, श्रीचंद यादव, मोहम्मद सोहेल, महासचिव अपर्णा जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मीडिया प्रभारी फरीद अहमद की अध्यक्षता में गांधी पार्क में धरना दिया। फरीद अहमद ने मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे व उसके साथियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को मंत्री पद से हटाकर 120बी का अभियुक्त बनाया जाए।
आंदोलनकारी किसानों के परिवार को पांच-पांच करोड़ की आर्थिक सहायता व योग्यता अनुसार परिवार में नौकरी दी जाए। घायल किसान आंदोलनकारियों को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। मांगों के संबंध में ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम शंकर के माध्यम से भेजा गया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, अरविंद यादव, भागीरथी वर्मा, दानिश खान, सती प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक गोसाईगंज अभय सिंह ने तारुन विकास खंड मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निरंकुश हो गयी है। पुलिस-प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है। कहा कि किसान तीनों कृषि कानूनों के निरस्त करने की मांग को लेकर 10 महीने से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
उनकी मांगों को नजरअंदाज करते हुए उन्हें ही खत्म करने का सरकार कार्य कर रही है। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सियाराम निषाद, राहुल सिंह, राजेश सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे। गांधी पार्क में सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के ऊपर अत्याचार कर रही है।
लखीमपुर में जिस तरीके से किसानों की हत्या की गई है, वह यह दर्शाता है कि भाजपा के हाथों में प्रदेश सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लखीमपुर में हुई घटना की न्यायिक जांच कराते हुए मृतकों के परिजनों को दो करोड़ रुपये की धनराशि मुआवजे के तौर पर दी जाए। परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए।
धरने के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, जिला महासचिव बख्तियार खान, पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा ने बीकापुर तहसील के शहीद स्मारक स्थल पर इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन किया।
किसानों ने घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार आरके वर्मा को सौंपा। मांगपत्र में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्र के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार करने, मृतक परिवार के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा व घायलों को 10-10 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने सहित अन्य मांगें उठाई।
इस मौके पर रामतेज वर्मा एडवोकेट, अवधराम यादव, किसान सभा के जिलाध्यक्ष शेख मोहम्मद इसहाक, अनिल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह की मौजूदगी में तिकोनिया पार्क में धरना दिया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करके उनके पुत्र को गिरफ्तार करने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, घटना की निष्पक्ष जांच करने व मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
इस मौके पर दीप यादव, अभिषेक यादव, चंदन यादव, शिवम यादव आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी महानगर अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा। अनिल प्रजापति ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहा है और यह सरकार उन पर अत्याचार कर रही है।
उन्होंने लखीमपुर खीरी में हुई घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस मौके पर आलोक द्विवेदी, दिग्विजय निषाद, हर्षवर्धन कोरी मीडिया प्रभारी राजू पाठक आदि मौजूद रहे। लखीमपुर खीरी की घटना के पीड़ितों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध जिले के कांग्रेसजनों ने पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की अगुवाई में प्रदर्शन किया।
पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। धरना कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान झड़प भी हुई। पुलिस लाइंस ले जाया गया। यहां से निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। कांग्रेस पूर्व सांसद के नेतृत्व में नरेंद्रालय के निकट एकत्रित हुए। कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. खत्री ने कहा किसान हमारे अन्नदाता हैं।

जो लोग किसानों के आंदोलन को नहीं कुचल पाए, अब किसान भाइयों को कुचलने पर उतारू है। यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। पीड़ित किसानों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। गिरफ्तार होने वालों में पूर्व विधायक माधव प्रसाद, एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह, उग्रसेन मिश्रा, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पीसीसी मोहम्मद शरीफ, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, मधु पाठक, शालिनी पांडेय, संगीता सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता

अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता- फोटो : FAIZABAD

अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पूर्व सांसद निर्मल खत्री को रोकती पु?

अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पूर्व सांसद निर्मल खत्री को रोकती पु?- फोटो : FAIZABAD

अपनी मांगो को लेकर गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन करते पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद व सपा कार्यकर्त?

अपनी मांगो को लेकर गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन करते पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद व सपा कार्यकर्त?- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed