फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Only 26 percent of voters got verification

महज 26 फीसदी मतदाताओं का ही हो पाया सत्यापन

Mon, 14 Oct 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Only 26 percent of voters got verification
अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले के लगभग 18 लाख मतदाताओं का सत्यापन कराया जा रहा है, मगर 44 दिन में केवल 26 फीसदी मतदाताओं का ही सत्यापन कराया जा सका है। सत्यापन के लिए केवल चार दिन ही शेष रह गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्धारित समय में इसे पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मतदाता सत्यापन कार्यक्रम एक सितंबर से शुरू किया गया है। ये कार्यक्रम 18 अक्तूबर तक चलना है। इसके तहत बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करना है। मगर जिले की स्थिति कतई ठीक नहीं कही जा सकती है। अब तक केवल 26 फीसदी मतदाताओं का ही सत्यापन हो पाया है। ऐसे में केवल चार दिन में 74 फीसदी मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो पाना अपने आप में बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सीआरओ पीडी गुप्त ने बताया कि मतदाताओं के सत्यापन की प्रगति संतोषजनक नहीं है। काम पूरा कराने के लिए सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन कम से कम 8000 मतदाताओं का सत्यापन अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पूर्ण कराएं। जिससे शत-प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन कार्य समय से पूर्ण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्त ने बताया कि भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड, सरकारी/अर्द्ध सरकारी विभागों से जारी पहचान पत्र, बैंक पासबुक, किसान पहचान पत्र आदि से मतदाता सत्यापन कराया जा सकता है। जरूरी नहीं है कि केवल आधार कार्ड से ही सत्यापन कराया जाए। मतदाता अपने परिवार के सदस्यों और स्वयं के नाम का सत्यापन, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी), मोबाइल एप और हेल्पलाइन नंबर-1950 के माध्यम से मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या, चयनित कॉमन सर्विस सेंटर, मतदाता पंजीकरण केंद्र तथा क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से निम्न दस्तावेजों के द्वारा भी करा सकते हैं। दिव्यॉग मतदाता अपने नाम का सत्यापन हेल्पलाइन नंबर-1950 से करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed