फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   online

अब कोरोना के डर से कथा भी हो रही ऑनलाइन, सुनेंगे विदेशी भक्त

Tue, 24 Nov 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
online
अयोध्या। विश्व शांति आश्रम में बुधवार से ऑनलाइन रामकथा होगी। विदेशी भक्त भी ऑनलाइन कथा सुन सकेंगे। कथा का ऑनलाइन प्रसारण रेडियो रिश्ते पर भी किया जा रहा है। यह रेडियो चैनल विदेशों में खासा प्रचलित है।
विज्ञापन

विश्व शांति आश्रम के पीठाधीश्वर व अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य लक्ष्मण दास ने बताया कि हर वर्ष वह कार्तिक मास में अयोध्या स्थित आश्रम पर रामकथा का आयोजन करते थे जिसमें सैकड़ों की संख्या में विदेशी भक्त अयोध्या पहुंचकर अपना जीवन धन्य करते थे।
विज्ञापन

इस बार कोरोना के कारण विदेेशी भक्त अयोध्या नहीं आ पा रहे हैं इसलिए उन भक्तों की मांग पर अयोध्या से उनके लिए रामकथा का ऑनलाइन प्रवचन बुधवार से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विदेशी भक्त राममंदिर निर्माण शुरू होने से अत्यंत ही उत्साहित हैं उनकी इस वर्ष अयोध्या आकर अस्थायी मंदिर में रामलला के दर्शन की इच्छा थी लेकिन कोरोना ने उनका रास्ता रोक दिया है।

बताया कि उन्होंने कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार कार्तिक मास में 25 से 29 नवंबर तक ऑनलाइन रामकथा प्रवचन का निर्णय लिया है। बताया कि प्रवचन में आस्ट्रेलिया, फिजी, न्यूजीलैंड, कनाडा व अमेरिका के भक्त आनलाइन कथा श्रवण करेंगे। प्रवचन सुबह 11:30 से 12:30 तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed