फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Online application for admission from today in saket college

साकेत पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

Wed, 08 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Online application for admission from today in saket college
साकेत पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार को शुरू होगी। जो 30 जून तक जारी रहेगी। इस वर्ष भी प्रवेश ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से किया जाएगा। प्रवेश के लिए भौतिकी विभाग के रीडर को प्रभारी बनाया गया है। मेरिट सूची तीन जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


यह जानकारी मंगलवार को कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप खरे ने दी। बताया कि शैक्षिक सत्र 2016-17 में प्रवेश के लिए बीए में 1440, बीएससी में 300, बीकॉम में 300 और बीसीए में 60 सीटें आवंटित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए कॉलेज की बेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट साकेत पीजी कॉलेज डॉट आर्ज डॉट इन पर लॉग इन करने पर अभ्यर्थी के मोबाइल पर यूजर नेम, पासवर्ड व एक्टीवेशन कोड का मैसेज आएगा। रजिस्ट्रेशन फार्म भरने के बाद 350 रुपये रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही रजिस्ट्रेशन फार्म व शुल्क की रसीद सुरक्षित रखनी होगी। मेरिट सूची जारी होने पर ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने व काउंसलिंग तिथि की सूचना ईमेल व मोबाइल पर संबंधित अभ्यर्थी को दी जाएगी और सूची ऑनलाइन व कॉलेज के सूचना बोर्ड पर भी उपलब्ध रहेगी।

पोर्टल पर बीए में उपलब्ध सभी 18 विषयों को प्राथमिकता के आधार पर भरने का नया विकल्प जोड़ा गया है। साथ ही सहायता के लिए ऑनलाइन माई सलेक्शन डॉट कॉम / सपोर्ट पर लॉग इन किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के समय पात्र अभ्यर्थी को ऑनलाइन डाउनलोड आवेदन फार्म का प्रिंट, मूल टीसी व चरित्र प्रमाण पत्र, अंकपत्र भारांक व आरक्षण के प्रमाण पत्र की छाया प्रति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र की इंटरनेट कॉपी के अलावा एससी/एसटी अभ्यर्थियों के आय प्रमाण पत्र व शपथ पत्र दिखाना होगा।


प्रवेश कमेटी की ओर से हस्ताक्षरित प्रवेश फार्म दिया जाएगा, जिसको लेखा कार्यालय में प्रस्तुत कर शुल्क अंकित चालान फार्म लेना होगा और कॉलेज स्थित बैंक शाखा में जमा कराना होगा। शुल्क जमा करने के बाद बैंक से ही प्रोविजनल प्रवेश पत्र निर्गत हो जाएगा और एक सप्ताह बाद नियंता/ प्रशासनिक कार्यालय से प्रवेश पत्र निर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed