फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   On-spot counseling on vacant seats of University

अविवि की रिक्त सीटों पर ऑन स्पॉट काउंसिलिंग

Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
On-spot counseling on vacant seats of University
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की ऑन स्पॉट काउंसिलिंग होगी। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने छात्र-हित को देखते हुुए यह निर्णय लिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में किसी कारणवश प्रवेश नहीं लिया है, उनके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन मौका दे रहा है।अभ्यर्थी को सत्र 2021-22 में पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए परिसर के संत कबीर सभागार में 5 व 6 दिसंबर को प्रात: 10 बजे रिपोर्टिंग के समय उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

परिसर के संचालित पाठ्यक्रम जिसमें स्नातक के तहत फाइन आर्ट्स, बीपीईएस, बीलिब, आईएससी, सोशल वर्क, बैचलर इन आर्ट्स और परास्नातक पाठ्यक्रमों के तहत अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास, इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, जनसंचार एवं पत्रकारिता, सोशल वर्क, प्रसार शिक्षा एवं ग्रामीण विकास, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन, पब्लिक हेल्थ, फाइन आर्ट्स, (पेंटिग), योगा थिरेपी, लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस, मास्टर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स, गवर्नेंस इन पब्लिक पॉलिसी, हिंदी, इंग्लिश, सिंधी में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इनके अलावा एप्लाइड साइकोलॉजी, जैनोलॉजी, फिलॉसोफी एंड रिलीजन, स्ट्रेजिक स्टडीज, समाज शास्त्र, ड्राईंग एंड पेंटिग, इंटरनेशनल रिलेशन, मैथ एंड स्टेटिक्स, फिजिक्स (इलेक्ट्रॉनिक्स), बायोकमेस्ट्री, इन्वायरमेंट साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, जियोग्राफी, जियोफिजिक्स, जियोलॉजी, बिजनेस फाइनान्स एंड कंट्रोल, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन एग्री बिजनेस, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन हॉस्पिटलिटी मैनेजमेंट, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन टूरिज्म में रिक्त सीटों पर भी सीधे प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वोकेशनल पाठ्यक्रमों में जनसंचार एवं पत्रकारिता, टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी, फैशन डिजाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स तथा पीजी डिप्लोमा के तहत वीएलएसआई डिजाइन, फैशन डिजाइनिंग (केवल महिलाओं के लिए), एरोमा टेक्नोलॉजी, योगा एंड आप्शनल थिरेपी, वीमेन स्टडीज, डिजास्टर मैनेजमेंट, डाइटेटिक्स एंड न्यूट्रिशन, आर्ट एजूकेशन, अवधी, भोजपुरी, हेल्थ एंड फिटनेस मैनेजमेंट एवं डिप्लोमा में जर्मन, फ्रेंच, स्टैंथ एंड कंडिशनिंग में प्रवेश दिया जायेगा।

बीटेक इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग, बीटेक इन कम्प्यूटर साइंस, बीटेक इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन, बीटेक इन सिविल इंजीनियरिंग, बीटेक इन इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग तथा एमटेक इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग, एमटेक इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, एमटेक इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, एमटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन पाठ्यक्रमों के रिक्त सीटों पर ऑन स्पॉट काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed