फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   old pention teachers

पुरानी पेंशन बहाली एकमात्र लक्ष्य : विजय बंधु

Mon, 07 Aug 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 07 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
old pention teachers
अयोध्या। यह बात ऑल टीचर्स एंड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा निकालने से पूरे देश में शिक्षक और कर्मचारी उत्साहित हैं। कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल होने से अटेवा में लोगों का विश्वास बढ़ा है। एक अक्तूबर को पूरे देश के शिक्षक व कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली में जोरदार आंदोलन करेंगे। वह रविवार को शहर के जीआईसी के मैदान पर आयोजित पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पेंशन क्रांति महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है और शिक्षक व कर्मचारी पुरानी पेंशन हर हाल में लेकर रहेगा। आईटी सेल प्रभारी अभिनव सिंह राजपूत ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए शिक्षक और कर्मचारी संघर्ष करते रहेंगे और सरकार को एक दिन मजबूरन पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी। अटेवा जिला संयोजक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि 30 से 35 साल सेवा करने के बाद भी शिक्षक व कर्मचारी पेंशन से विहीन हैं जबकि अल्प समय के लिए निर्वाचित हुए राजनेता पुरानी पेंशन ले रहे हैं। इसलिए सरकार को कर्मचारियों व शिक्षकों की पुरानी पेंशन जल्द बहाल करना चाहिए।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री संदीप यादव, जिला महामंत्री उमा शंकर शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य, मंडल पर्यवेक्षक रमेश चंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र कुमार राय, विजय प्रताप यादव, राकेश रमन, संजय उपाध्याय, सुभाष चंद्र यादव समेत अन्य ने संबोधित किया। संचालन प्रवक्ता पंकज निषाद ने किया। मौके पर मीडिया प्रभारी अनूप द्विवेदी, संदीप यादव, हेमलता पटेल, डॉ प्रदीप कनौजिया, अनुज सिंह, रामजी द्विवेदी, रामेश्वर पांडेय, जगदीश प्रसाद वर्मा, इमरान खान, राजेश दुबे, पंकज यादव समेत कई जिलों के शिक्षक नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed