{"_id":"5d31fd728ebc3e6cea176744","slug":"old-man-died-in-accident-faizabad-news-lko471675125","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोड़वा गांव के निकट साइकिल सवार बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
केदारनाथ जायसवाल (60) निवासी ड्योढ़ी बाजार, मुबारकगंज स्थित एक शराब की दुकान पर सेल्समैन था। बिक्री का पैसा देने के लिए शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह अंबरपुर गया था, वापस आते समय गोड़वा के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे सिपाही राम आशीष व चौकी प्रभारी सत्तीचौरा ने नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय भेजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।