{"_id":"615605098ebc3e09081dfb84","slug":"now-tourists-will-get-clean-and-clean-ramnagari-faizabad-news-lko598038634","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पर्यटकों को स्वच्छ व साफ मिलेगी रामनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पर्यटकों को स्वच्छ व साफ मिलेगी रामनगरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी को देश के सर्वाधिक स्वच्छ नगरी में शामिल कराने के लिए अंतिम स्वरूप तैयार हो गया है। शासन के निर्देश पर पूरे नगर निगम की सफाई व्यवस्था आउट सोर्स पर आधारित होने जा रही है।
इसके लिए नगर निगम की ओर निजी कंपनी का चयन कर लिया गया है। गुजरात की ओम स्वच्छता नामक कंपनी को रामनगरी को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी मिलने वाली है।
निजी कंपनी अयोध्या जोन में सफाई के समस्त कार्य व फैजाबाद जोन में स्ट्रीट व मेकेनाइज्ड स्वीपिंग करने का कार्य करेगी। इसी सप्ताह में निजी कंपनी को आदेश जारी होने के बाद कार्य शुरू होगा।
इससे अयोध्या आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं को स्वच्छ व साफ अयोध्या मिलेगी। अयोध्या में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। 1900 सफाई कर्मचारियों के बाद भी शहर की गलियों व मोहल्लों में गंदगी का साम्राज्य है।
विज्ञापन
नालियों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रहती है। खासतौर से रामनगरी में सफाई का सबसे बुरा हाल है। यहां की फैली गंदगी से अयोध्या वासियों को भी शर्मसार होना पड़ता है।
इसके लिए शासन ने अयोध्या को स्वच्छ व साफ बनाने के लिए पूरी नई व्यवस्था निर्धारित की है। अयोध्या के सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से आउट सोर्स पर करने का निर्णय लिया जा चुका है।
शासन के निर्देश पर दो माह पूर्व सफाई व्यवस्था को आउट सोर्स पर करने के लिए टेंडर जारी किया गया था। इसमें देश की सात नामी-गिरामी सफाई व्यवस्था के जुड़ी कंपनियों कार्य करने के लिए टेंडर डाले थे।
इसमें फाइनेशियल व टेक्निकल बिड के लिए तीन कंपनियों का चयन नगर निगम ने किया था। इसमें बीबीजी, लाइन व ओम स्वच्छता ने अपने-अपने खर्चे व तकनीक को साझा किया था।
इसमें सबसे कम खर्चे में ओम स्वच्छता ने कार्य करने की योजना है। नगर निगम इसी संस्था को कार्य करने का जिम्मा सौंपने की तैयारी कर रहा है।
एक-दो दिन में नगर निगम तीनों कंपनियों की तकनीक व खर्चे को अपनी आफिशियल वेबसाइट पर डाल देगी। इसके बाद सबसे कम खर्च करने वाली कंपनी को कार्य का जिम्मा मिलेगा।
अयोध्या को स्वच्छ व साफ बनाने के लिए शासन खुद प्रयासरत है। खासतौर से अयोध्या जोन के 15 वार्डों की सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस है।
इसमें अयोध्या की स्ट्रीट स्वीपिंग, मैकेनाइज्ड स्वीपिंग, डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन समेत समस्त कार्य निर्धारित कंपनी को करने होंगे। इसके साथ ही फैजाबाद जोन के डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन को छोड़कर सफाई संबंधी सभी कार्य निर्धारित कंपनी ही करेगी। इसके लिए सीधे शासन निर्धारित कंपनी को भुगतान करेगा। निरीक्षण के लिए भी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
शासन के निर्देश पर आउट सोर्स सफाई प्रणाली को लागू किया जाना है। इसके लिए तीनों कंपनियों के तकनीक व खर्चे संबंधी टेंडर खोले जा चुके हैं। इसको नगर निगम की वेबसाइट पर एक से दो दिन में अपलोड कर दिया जाएगा। सबसे कम खर्च करने वाली कंपनी को कार्य का जिम्मा सौंपा जाएगा।- विशाल सिंह, नगर आयुक्त अयोध्या