{"_id":"6089a45b8ebc3ec0da564472","slug":"now-god-is-giving-online-viewing-to-the-devotees-faizabad-news-lko576113034","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भक्तों को ऑनलाइन दर्शन दे रहे भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भक्तों को ऑनलाइन दर्शन दे रहे भगवान
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए रामनगरी के मठ-मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। जिसके चलते भक्त अपने आराध्य का दर्शन-पूजन नहीं कर पा रहे हैं। मठ-मंदिरों में कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं-भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
भक्तों को घर बैठे अपने आराध्य के दर्शन हो सके इसके लिए प्रमुख मंदिरों की ओर से व्यवस्था की गई है। भगवान भक्तों को सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन दर्शन दे रहे हैं। भगवान के गर्भगृह, स्वरूप व मंदिरों में होने वाली आरती का लाइव दर्शन भक्तों को सुलभ हो पा रहा है।
भक्तों, श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाले रामनगरी के मठ-मंदिर भक्तों से सूने पड़े हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते प्रशासन के अनुरोध पर मठ-मंदिरों के व्यवस्थापकों ने कपाट बंद कर दिए हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण की चेन पर अंकुश लगाई जा सके।
विज्ञापन
जिसके चलते भक्तों को अपने आराध्य का दर्शन नहीं मिल पा रहे हैं। भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिरों के व्यवस्थापकों ने पहल की है। सोशल मीडिया के जरिए भक्तों केे प्रतिदिन मंदिरों में विराजमान भगवान के स्वरूप का दर्शन प्रतिदिन भक्तों को कराया जा रहा है।
रामलला, कनकभवन, हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ, दशरथ महल, छोटी देवकाली सहित अन्य प्रमुख मंदिरों का दर्शन भक्त प्रतिदिन सोशल मीडिया के जरिए कर रहे हैं। रामलला के भव्य स्वरूप का दर्शन भक्त प्रतिदिन फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम के जरिए घर बैठे कर रहे हैं तो वहीं हनुमानगढ़ी में भी विराजमान हनुमान जी महाराज का दर्शन भक्तों को घर बैठे सुलभ हो रहा है।
हजारों भक्तों को सुबह होते ही सोशल मीडिया के जरिए हनुमंतलला का दर्शन प्राप्त हो जाता है। इसी तरह कनक बिहारी सरकार का दिव्य-भव्य दर्शन भी प्रतिदिन भक्तों को सोशल मीडिया के जरिए कराया जाता है।
इसी तरह नागेश्वरनाथ, दशरथ महल, श्रीरामबल्लभाकुंज में विराजमान भगवान का दर्शन भक्तों को सोशल मीडिया के जरिए प्रतिदिन सुलभ कराया जा रहा है। हनुमानगढ़ी व कनकभवन का प्रतिदिन दर्शन करने वाले संत एमबीदास मंदिर व्यवस्थापकों की इस पहल का स्वागत करते हुए कहते हैं कि हम घर बैठे अपने आराध्य का दर्शन कर पा रहे हैं।
साथ ही हम घर बैठे ही अध्यात्म का दीप जलाकर, कोरोना रूपी अंधकार को मिटाने के लिए चल रहे संघर्ष में योगदान दे पा रहे हैं। घर बैठे भक्तों को न सिर्फ अपने आराध्य का दर्शन सोशल मीडिया के जरिए हो पा रहा है, बल्कि उनकी आरती का भी हिस्सा बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हो रहा है। सोशल मीडिया के जरिए भक्तों को मंदिरों की लाइव आरती का भी दर्शन कराया जा रहा है।
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास बताते हैं कि हनुमानगढ़ी में प्रतिदिन होने वाली मंगला आरती, भोग आरती, संध्या आरती, शयन आरती का दर्शन भक्तों को फेसबुक के जरिए कराया जा रहा है। प्रतिदिन इस पेज पर करीब पांच हजार भक्त लाइव आरती का दर्शन पा रहे हैं। इसी तरह कनकभवन की ओर से भी कनक बिहारी सरकार की लाइव आरती दर्शन की व्यवस्था की गई है। छोटी देवकाली मंदिर भी बंद होने के कारण भक्तों को मंदिर में विराजमान माता पार्वती के दर्शन नहीं मिल रहे हैं।
इसलिए मंदिर की ओर से आरती के लाइव प्रसारण की व्यवस्था फेसबुक पेज भी की गई है। प्रतिदिन सांयकाल होने वाली मां सरयू की आरती का भी लाइव दर्शन भक्तों को मिल रहा है। आरती के संयोजक महंत शशिकांत दास बताते हैं कि करीब दो हजार भक्त मॉं सरयू की लाइव आरती का प्रतिदिन हिस्सा बन रहे हैं।