{"_id":"c8600108b692037903b7492f960d3a73","slug":"notice-issue-to-10-cbse-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 सीबीएसई स्कूलों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 सीबीएसई स्कूलों को नोटिस जारी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई स्कूलों की कुंडली खंगाली जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग कई बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कर रहा है जिससे कि इन स्कूलों में गोपनीयता की आड़ में चल रहे खेल का खुलासा हो सके।
कान्वेंट स्कूलों की मनमानी की शिकायतें शिक्षा भवन को मिल रही थीं। विभिन्न बिंदुओं पर विभाग की ओर से मांगी गई जानकारी पर इन स्कूलों ने चुप्पी साध ली है।
जिसके चलते आदेश की नाफरमानी करने वाले स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। जिले में स्थित सीबीएसई के दस स्कूलों से डीआईओएस ने तीन वर्ष के शुल्क का कक्षावार और वर्षवार ब्योरा मांगने के साथ ही प्रत्येक वर्ष की गई शुल्क वृद्धि, बैलेंस शीट एवं अंतिम वेतन बिल की जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
मगर इन स्कूलों ने ये जानकारी नहीं दी। दरअसल इन्हीं जानकारियों के आधार पर माध्यमिक शिक्षा विभाग कान्वेंट स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा कसना चाहता है।
मगर जब तक विभाग के पास इन तथ्यों की जानकारी नहीं होगी, उसके हाथ बंधे से रहेंगे। दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन भी कम चालाक नहीं हैं।
कई बार आरटीआई कार्यकर्ताओं ने विभाग से जनसूचना अधिकार के तहत इन सभी बिंदुओं पर जानकारी मांगी मगर उन्हें समुचित जवाब नहीं दिया गया। गोलमोल जवाब देकर टरका दिया गया।
इसको लेकर डीआईओएस ने डीएसएस लायंस स्कूल रौजागांव, नरेंद्र देव विद्यालय कुमारगंज, केटी पब्लिक स्कूल, टाइनी टाट्स, अवध इंटरनेशनल, फैजाबाद पब्लिक स्कूल, उदया पब्लिक स्कूल, अनिल सरस्वती विद्या मंदिर, जेबीए एकेडमी और श्रीपति सिंह स्कूल को नोटिस जारी किया है।