{"_id":"60675d858ebc3e591f495ae3","slug":"nomination-for-panchayat-elections-from-today-preparations-complete-faizabad-news-lko5723942124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में (आज से) 3 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। इसको लेकर शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने नामांकन स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
नामांकन को लेकर सख्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मजिस्ट्रेटों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है। नामांकन स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
दावेदार अपना नामांकन पत्र सुबह आठ से शाम पांच बजे तक दाखिल कर सकेंगे। नामांकन के लिए पदवार काउंटर बनाए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट में होगा।
विज्ञापन
अन्य तीन पदों ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर दावेदार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। रिटर्निंग अफसर और सहायक रिटर्निंग अफसरों की तैनाती की जा चुकी है।
पंचस्थानी चुनावालय ने नामांकन को लेकर कागजात आरओ को प्रदान कर दिए हैं। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दल बल के साथ शुक्रवार को डीडीसी नामांकन स्थल कलक्ट्रेट का जायजा लिया।
उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके साथ ही ब्लॉकों पर एसडीएम, सीओ ने तैयारियों का जायजा लिया। नामांकन को लेकर मजिस्ट्रेटों के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।
नामांकन स्थल से कुछ दूर पर ही दावेदारों के समर्थकों को रोक दिया जाएगा। केवल दावेदार और उसके प्रस्तावक को अंदर जाने की अनुमति होगी। भीड़ नियंत्रण के लिए नामांकन स्थलों के बाहर बैरिकेडिंग की गई हैं।
जिला मुख्यालय पर डीडीसी के नामांकन को आने वाले समर्थकों को एसएसपी आवास के चौराहे से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट के दक्षिणी गेट से प्रवेश दिया जाएगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि नामांकन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी बीकापुर ने ब्लॉक परिसर की नामांकन व्यवस्था का जायजा लिया।
नामांकन पत्र जमा करने की सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। बीडीओ सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 14 काउंटरों पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों का दाखिला 14 काउंटरों पर न्याय पंचायत वार किए जाने की व्यवस्था की गईं हैं।
जबकि 10 काउंटरों पर बीडीसी पद के नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके लिये काउंटरों पर बैरिकेटिंग व धूप से बचने के लिए टेंट की व्यवस्था भी की गई है।
सभी काउंटरों पर संबंधित न्याय पंचायतों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्डों की सूची चस्पा कर सारी व्यवस्थाएं कर ली गई है। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक शुक्रवार को उपजिलाधिकारी केडी शर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने व्यवस्था की जानकारी ली।