{"_id":"61fec44d0354c73d7052ce44","slug":"no-criminal-case-against-all-the-four-candidates-faizabad-news-lko6165641129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों प्रत्याशियों के नाम कोई आपराधिक मामला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों प्रत्याशियों के नाम कोई आपराधिक मामला नहीं
विज्ञापन
अयोध्या। विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी लाखों के कर्जदार है। सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी करोड़पति तो बसपा के प्रत्याशी लखपति हैं। सपा प्रत्याशी असलहों के शौकीन है तो बसपा, सीपीआई और कांग्रेस के प्रत्याशियों को इसका शौक नहीं है। चारों प्रत्याशियों के नाम कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
शनिवार को मिल्कीपुर (सु.) से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद, रुदौली से कांग्रेस प्रत्याशी दयानंद शुक्ल, गोसाईगंज से बसपा प्रत्याशी राम सागर वर्मा और अयोध्या से सीपीआई के प्रत्याशी सूर्यकांत पांडेय ने नामांकन सहित कई अन्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद करोड़पति हैं, लेकिन वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किए गए शपथ पत्रों के मुताबिक उनकी पत्नी सहित कुल संपत्ति में कमी हुई है। 2017 में उनके पास कुल 3.96 करोड़ रुपये की संपत्ति थी लेकिन 2022 में यह घटकर 2.7 करोड़ रुपये रह गई। उनके पास पैतृक गांव सोहावल के सुरवारी के साथ ही अयोध्या के तोगपुर व लखनऊ के गोमती नगर में घर व जमीन है। उनकी पत्नी के पास सोहावल के सांरगापुर और अयोध्या के अब्बू सराय में जमीन है। अवधेश प्रसाद असलहों के शौकीन हैं। उनके पास एसबीबीएल बंदूक के साथ ही रिवाल्वर और राइफल भी है। प्रसाद के पास मात्र दो हजार और उनकी पत्नी के पास केवल 1500 रुपये की नकदी है। उनके पास पुरानी जीप व एंबेसडर कार है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। अवधेश प्रसाद 10 लाख रुपये के कर्जदार भी हैं।
रुदौली से कांग्रेस प्रत्याशी दयानंद शुक्ल करोड़ पति हैं। उनके पास पत्नी सहित कुल चार करोड़ की संपत्ति है। शुक्ल के पास पैतृक गांव रुदौली के नौगवांडीह के साथ लखनऊ के गोमतीनगर और नई दिल्ली में जमीन और घर हैं। शुक्ल असलहों के शौकीन नहीं है। उनके पास कोई असलहा नहीं है। न ही कोई वाहन है। शुक्ल के 1.85 लाख और पत्नी के पास .50 लाख रुपये की नकदी है। शुक्ल तीन लाख रुपये के कर्जदार भी हैं।
विज्ञापन
गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी राम सागर वर्मा भी करोड़पति हैं। उनके पास लगभग 1.78 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। इसमें 1.06 करोड़ की चल और 71.53 लाख की अचल संपत्तियां हैं। वर्मा वाहनों के शौकीन हैं। उनके पास टाटा सफारी व फारच्यूनर वाहन है। वह असलहों के भी शौकीन हैं। इनके पास पिस्टल और राइफल है। वर्मा 27.40 लाख रुपये के कर्जदार भी हैं। वर्मा के पास 2.5 लाख तो पत्नी के पास .75 लाख रुपये की नकदी है।
अयोध्या से सीपीआई के प्रत्याशी सूर्यकांत पांडेय के पास 22 हजार तो पत्नी के पास पांच हजार, दो आश्रितों के पास 2500 और 1400 की नकदी है।
दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक उनकी और उनकी पत्नी के साथ आश्रितों के पास कुल लगभग 5.96 लाख की चल और लगभग 23.87 लाख की अचल संपत्ति है। सूर्यकांत पांडेय असलहा के शौकीन नहीं हैं। उनके पास एक वाहन है। पांडेय कर्जदार नहीं है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।