{"_id":"580516324f1c1bac2d702ffc","slug":"nilgai-and-goat-eaten-by-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ ने बनाया नीलगाय व बकरी को निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ ने बनाया नीलगाय व बकरी को निवाला
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा थाना क्षेत्र के सैमसी गांव में तेंदुआ की ओर से नीलगाय व बकरी को निवाला बनाये जाने को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस व वन बिभाग को सूचना के बावजूद अभी तक कोई झांकने नहीं आया। इससे लोगों में आक्रोश है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीश सिंह का कहना है कि शनिवार देर शाम नित्यक्रिया से लौट रहे गांव निवासी हनुमान श्रीवास्तव को तेंदुए ने दौड़ा लिया। वह गिरकर बेहोश हो गये। गांव के लोग दौड़े और जान बचाई।
सोमवार की भोर गांव निवासी नकछेद की बकरी व नीलगाय के बच्चे का पैर मिलने से क्षेत्र मेें दहशत फैल गई। उनका कहना है कि तेंदुआ होने की सूचना शनिवार को ही दिये जाने के बावजूद अभी तक किसी ने सुधि नहीं ली।
विज्ञापन
इस बाबत वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह कुशवाहा का कहना है कि तीन दिन से लगातार टीम भेजी जा रही है। क्षेत्र में तेंदुआ के होने का कोई लक्षण नहीं मिला है। आशंका लकड़बग्घा होने की है। टीम तलाश में जुटी है।