फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Newborn baby left temple liable mother

नवजात बच्ची को मंदिर के पास छोड़ भागी मां

Tue, 30 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 30 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Newborn baby left temple liable mother
पूराबाजार में मंदिर के पास मिली नवजात बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
पूरा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्रामसभा सरायराशी स्थित दुर्गा मंदिर के पास बरामदे में मंगलवार सुबह एक नवजात बच्ची मिली। उसे गांव के ही एक परिवार ने अपना लिया है।
विज्ञापन


फैजाबाद-अकबरपुर स्टेट हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर के बगल स्थित एक बरामदे में मंगलवार सुबह करीब छह बजे बच्ची के रोने की आवाज पर लोगों का ध्यान उस ओर गया।

लोगों ने देखा कि बच्ची अकेली बरामदे में पड़ी है और वहां परिवार का कोई नहीं है। यह खबर गांव में फैल गई। ग्राम प्रधान पति रणधीर सिंह लल्ला ने बताया कि बच्ची की उम्र बमुश्किल एक माह की होगी, उसे कोई छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन


सरायराशी निवासी जया सिंह पत्नी मल्लू सिंह बच्ची को अपने घर ले गई और उसके पालन पोषण का जिम्मा लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची के पास 500 रुपये और कजरौटा पड़ा था। जिस दंपती ने बच्ची के पालन पोषण का जिम्मा उठाया है उनके कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed