फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   new traffic plan in ayodhya

अयोध्या में खत्म होगा जाम, नए ट्रैफिक प्लान का ब्लूप्रिंट तैयार, पहले चरण में आठ चौराहों का चयन

Tue, 09 Jul 2019 04:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला, अयोध्या
अमर उजाला, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 09 Jul 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
new traffic plan in ayodhya
ayodhya jam - फोटो : feedback
अयोध्या शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम ने शहर में यातायात सुधार का एक ब्लूप्रिंट तैयार किया है। जाम से निजात के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत अब अयोध्या-फैजाबाद शहर की यातायात व्यवस्था हाईटेक होगी।
विज्ञापन


पहले चरण में दोनों शहरों के आठ चौराहों का चयन किया गया है। सबसे भीड़ वाले दो चौराहों को हाईटेक कैमरों से लैस किया जाएगा। इन चौराहों पर ई-चालान की व्यवस्था होगी। अफसरों के सामने प्रजेंटेशन के बाद व्यवस्था लागू होगी। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने नई कार्ययोजना तैयार की है। इसके जरिए शहर की यातायात व्यवस्था को संभाला जाएगा।
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के पहले चरण में शहर के आठ चौराहों को शामिल किया गया है। इनमें फतेहगंज, देवकाली तिराहा, नाका तिराहा, गुदड़ी बाजार, सिविल लाइन चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा अयोध्या का नया घाट और टेढ़ी बाजार चौराहे शामिल हैं। इसके अलावा शहर के व्यस्त रिकाबगंज चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम पहले से लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चौराहों पर यातायात नियंत्रण के लिए दो तरह की व्यवस्था लागू होगी। फतेहगंज, देवकाली तिराहा, नाका तिराहा, गुदड़ी बाजार, सिविल लाइन चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा और अयोध्या के टेढ़ी बाजार चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस सिस्टम को विकसित करने के लिए नगर निगम एक विशेषज्ञ कंपनी का सहयोग लेगी।

रिकाबगंज व नया घाट पर होगी ई-चालान व्यवस्था
इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले रिकाबगंज और अयोध्या के नया घाट चौराहे पर ई-चालान की व्यवस्था होगी। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने यह स्वत: संज्ञान में ले लिया जाएगा।


इसके लिए अन्य चौराहों से अलग इन दोनों चौराहों पर आधुनिकतम हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। जिनमें किसी भी उल्लंघन की तस्वीर तुरंत कैद हो जाएगी और वाहन का ई-चालान किया जा सकेगा। रिकाबगंज में शहर की भीड़ का दबाव होता है तो नया घाट पर श्रद्धालुओं के साथ गोंडा, बस्ती से आने वाले वाहनों और लोगों की भीड़ होती है।

बिजली व सोलर एनर्जी से होगा संचालन
इन चौराहों पर बिजली के साथ ही सोलर एनर्जी से सिस्टम को चलाने की व्यवस्था होगी। जिससे बिजली कटौती के समय ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था में बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed