फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   New plan for security for construction of Ram temple

राममंदिर निर्माण को लेकर सुरक्षा का बन रहा नया प्लान

Mon, 01 Feb 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
New plan for security for construction of Ram temple
16-अयोध्या-हनुमानगढ़ी का दर्शन व भ्रमण कर बाहर आते अपर पुलिस महानिदेशक एसएन साबत - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही रामजन्मभूमि परिसर सहित अयोध्या की सुरक्षा का नया प्लान तैयार किया जा रहा है। इसी को लेकर एडीजी जोन एसएन साबत रविवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे और रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। उसके बाद रामघाट स्थित मानस भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर नए सिरे से सुरक्षा प्लान पर मंथन किया। बैठक में विराजमान रामलला व निर्माण स्थल की सुरक्षा को लेकर रणनीति बनी है।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण को लेकर 21 व 22 जनवरी को अयोध्या में हुई राममंदिर निर्माण समिति की बैठक में रामजन्म भूमि की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई थी। बैठक में तैयार किए गए प्लान केे अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में रविवार को एडीजीजोन एसएन साबत अयोध्या पहुंचे और रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद मानस भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला व राममंदिर निर्माण स्थल की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। अयोध्या को वॉच टॉवर व सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है। रामलला विराजमान की सुरक्षा को और कड़ा किया जाएगा। अस्थायी मंदिर की सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी और बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही रामजन्मभूमि परिसर को नो-फ्लाइंग जोन घोषित करने की भी तैयारी है। राममंदिर निर्माण शुरू होने पर सतर्कता बढ़ेगी। मंदिर निर्माण में लगने वाले प्रत्येक मजदूर व इंजीनियर आदि का सत्यापन कर उन्हें पहचानपत्र दिया जाएगा। बैठक में डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार, एसपीसिटी विजयपाल सिंह, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय, सीओ अयोध्या राजेश राय सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अयोध्या व रामजन्मभूमि की सुरक्षा के साथ-साथ रामलला के भक्तों की सुविधा पर भी शासन-प्रशासन का ध्यान है। बैठक में शामिल एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि बैठक में रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा तो सख्त हो ही रही है, हमारा ध्यान रामलला के भक्तों की सुविधा पर भी है। रामलला के भक्तों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है, इसको देखते हुए नया दर्शन मार्ग बनाने पर विचार चल रहा है।
बताया कि बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली बम धमाके के बाद भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। डीआईजी/एसएसपी, अयोध्या दीपक कुमार ने बताया कि विराजमान रामलला व राममंदिर निर्माण स्थल की सुरक्षा को और भी सख्त करने का प्लान बनाया जा रहा है। राममंदिर निर्माण शुरू होने से पूर्व संपूर्ण अयोध्या अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी।

सुरक्षा की हाईटेक व्यवस्था की जा रही है। जीपीएस सिस्टम से सुरक्षा व्यवस्था और भी प्रभावी होगी। सीसीटीवी व वॉच टॉवरों के जरिए रामनगरी के प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed