फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder case open

मां से छेड़छाड़ कर रहा था इसलिए मार डाला

Tue, 06 Aug 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
murder case open
अयोध्या पुलिस लाइंस सभागार में वारदात का खुलासा करते एसपी ग्रामीण। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। पुलिस ने बिहार के शिक्षक की हत्या के मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस की मानें तो अपनी मां के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास करने पर गुस्साए बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शिक्षक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हो गया है। हालांकि शिक्षक बिहार से यहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी देने में पुलिस नाकाम रही। पुलिस का दावा है कि नशे की हालत में शिक्षक भटक कर यहां पहुंच गया होगा।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के वार्ड नंबर-8 थाना सुपौल निवासी शिक्षक इंद्रदेव कुमार का शव चार जुलाई की सुबह थाना पटरंगा के पूरे काजी मजरे बाबूपुर में एक बाग में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। जांच कर रहे एसओ पटरंगा संतोष सिंह व उसकी टीम को जांच के दौरान जानकारी मिली कि घटना की रात मृतक गांव निवासी दुर्गेश पासी के घर के पास देखा गया था।
पुलिस ने जब दुर्गेश से पूछताछ की तो उसने गोलमोल जवाब देना शुरू किया। सख्ती से पूछताछ पर उसने हत्या में हाथ होने की बात कुबूल कर ली।
दुर्गेश ने बताया कि इंद्रदेव दिन में गांव में नशे की हालत में कच्छा-बनियान पहनकर भटक रहा था। उसने रविवार शाम घर में घुसकर मां से दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।
मां के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया लेकिन पागल समझ कर छोड़ दिया था। दुर्गेश ने बताया कि उसने शाम को गांव के ही बुजुर्ग रामलुटावन (62) व राजकरन निवासी गांव इचौलिया थाना पटरंगा के साथ बैठकर शराब पी।
इस दौरान रामलुटावन ने उसकी मां के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले को जान से मारने के लिए भड़काया और साथ देने को कहा। बताया कि नशे की हालत वे तीनों रात में इंद्रदेव को पकड़कर गांव के बाहर ले गए।
यहां उसने व राजकरन ने इंद्रदेव का हाथ-पैर पकड़ा और रामलुटावन ने चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हो गया है।
पुलिस की कहानी में कई झोल
मृतक इंद्रदेव बिहार का रहने वाला था। उसके लड़के राहुल कुमार ने बताया था पिता 27 जुलाई को घर से रांची जाने की बात कहकर निकले थे। तो फिर वह यहां कैसे पहुंचा, इसका सटीक जवाब पुलिस के पास नहीं है।
पुलिस का कहना है कि मृतक के नशे की हालत में यहां भटकते हुए पहुंच गया होगा। वहीं गांव में उसे किसी और ने देखा कि नहीं, इस पर पुलिस सही जवाब नहीं दे पा रही है।

दूसरा सवाल ये भी खड़ा होता है कि अगर मृतक ने आरोपी की मां के साथ गलत करने का प्रयास किया तो इसकी सूचना पुलिस या ग्राम प्रधान को क्यों नहीं दी गई। इसके अलावा पुलिस आरोपी रामलुटावन को पुराना अपराधी व डकैत बताती है लेकिन उसके खिलाफ 1986 में चोरी का एक अभियोग दर्ज होने की बात बताती है। पुलिस की यह कहानी लोगों के गले से नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed