फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mosque will be constructed in 40 thousand square feet, construction will start from May

Ayodhya News: 40 हजार वर्गफीट में तामीर होगी मस्जिद, मई से होगा निर्माण

Sun, 17 Dec 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 17 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mosque will be constructed in 40 thousand square feet, construction will start from May
अयोध्या। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन मई 2024 से मस्जिद का निर्माण शुरू करा सकता है। मस्जिद निर्माण के लिए धन जुटाने की कवायद चल रही है। फरवरी से विभिन्न राज्यों में इसके लिए प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। ट्रस्ट का कहना है कि मस्जिद निर्माण में देरी डिजाइन में बदलाव की वजह से हुई है। मस्जिद का एरिया करीब 40 हजार वर्ग फीट होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोहावल के धन्नीपुर में पांच एकड़ जमीन मस्जिद निर्माण के लिए मुस्लिम पक्ष को दी गई है। राममंदिर का निर्माण लगभग 70 फीसदी पूरा हो गया है। मस्जिद की अभी तक नींव भी नहीं पड़ सकी है। मस्जिद ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि अभी तत्काल मस्जिद निर्माण के शुभारंभ की न तो कोई योजना है और न ही तैयारी है। मस्जिद निर्माण शुरू होने में अभी कम से कम छह महीने और लग सकते हैं। मस्जिद की नई डिजाइन फरवरी तक तैयार हो जाएगी। फिर नक्शा पास कराने के लिए भेजा जाएगा। फरवरी में साइट कार्यालय जरूर स्थापित कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि मई से हम काम शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल, सामुदायिक रसोई व संग्रहालय का भी होगा निर्माण
अतहर हुसैन ने बताया कि मस्जिद की डिजाइन में बदलाव किया गया है। मस्जिद अब 15 हजार वर्ग फीट के बजाय 40 हजार वर्ग फीट में बनाई जाएगी। फरवरी से राज्यों में प्रभारी नियुक्त कर धन जुटाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। मस्जिद के अलावा हम सामुदायिक अस्पताल, सामुदायिक रसोई, संग्रहालय का भी निर्माण करेंगे। मस्जिद निर्माण के शुभारंभ के लिए काबा के इमाम को नहीं आमंत्रित किया गया है, अभी ऐसी कोई योजना भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed