{"_id":"5e3076b08ebc3e4b1241886d","slug":"mela-faizabad-news-lko50539171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 2600 को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 2600 को रोजगार
विज्ञापन
अवध विवि में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृहद रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आईं 52 कंपनियों ने 2600 से अधिक युवाओं का चयन किया। कंपनियां चयनित अभ्यर्थियों को अपने यहां प्रशिक्षण देकर रोजगार देंगी।
मेले का उद्घाटन अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने किया। विधायक व कुलपति ने चयन स्थल का भ्रमण कर कंपनियों से आये चयनकर्ता/एचआर से बात कर हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि शासन, प्रशासन का यह अच्छा प्रयास है, कंपनियां स्वयं अभ्यर्थियों के चयन हेतु हर जिले में आ रही हैं। इससे बेरोजगार युवकों को अपने ही जिले में चयन की सुविधा मिल रही है। ऐसे में बेरोजगार युवकों को अनावश्यक भाग दौड़ नहीं करनी पड़ रही है व आने जाने, रुकने आदि का बोझ नहीं पड़ रहा है। कुलपति मनोज दीक्षित ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विश्वविद्यालय हमेशा सहयोग प्रदान करेगा।
विज्ञापन
26 सौ से अधिक बेरोजगार युवकों का कंपनी में चयन के बाद जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने वृहद रोजगार मेला स्थल पर पहुंचकर चयनित अभ्यर्थियों को चयन पत्र वितरित किया। चयन पत्र पाकर युवकों में अपार खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी व उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने सहायक निदेशक सेवायोजन एमके श्रीवास्तव को इस तरह का और रोजगार मेला आयोजित करने का निर्देश दिया।
रोजगार मेले में आए 5 हजार से अधिक अभ्यर्थी
सहायक निदेशक सेवायोजन एमके श्रीवास्तव ने बताया कि आज के वृहद रोजगार मेले में 5000 हजार से अधिक बेरोजगार युवकों ने प्रतिभाग किया था। देर शाम तक कंपनियों ने चयन प्रक्रिया संचालित की। 2600 से अधिक अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है। इन कंपनियों में प्रमुख रूप से भारतीय जीवन बीमा निगम, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, सुजुकी मोटर गुजरात प्रा.लि., बायोटेक रिसर्च इंस्टीट्यूट, कल्यानी सोलर पावर, मेक ऑरगेनिक इंडिया, होम केयर, जय प्रकाश बायो टेक्नोलॉजी प्रा.लि., फ्लीप कार्ड आदि कंपनियों ने हिस्सा लिया।