फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   match will play between meerut and gorakhpur

मेरठ और गोरखपुर के बीच होगा मैच

Fri, 04 Sep 2015 11:04 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रदेशीय नेहरू हॉकी बालिका वर्ग की प्रतियोगिता दूसरे दिन कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में लखनऊ और गोरखपुर के बीच खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में मेरठ ने बरेली को और गोरखपुर ने मेजबान फैजाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बरेली और फैजाबाद तीसरे और चौथे स्थान के लिए आमने सामने होंगे।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज और कनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले गए मैच में निर्धारित समय में दोनों टीमों ने गोल करने के अवसर गंवाए।

गोरखपुर की सताक्षी ने मैच के अंतिम क्षणों में गोल करने के मिले अवसर का लाभ नहीं उठा पाई। ड्रॉ मैच का निर्णय टाईब्रेक से हुआ। टाईब्रेक में गोरखपुर ने 7-6 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन


मेरठ ओर मुरादाबाद के बीच खेले गए मुकागले में मेरठ ने मुरादाबाद को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फैजाबाद और गोरखपुर में हुए सेमीफाइनल में गोरखपुर ने फैजाबाद को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर की तरफ से शताक्षी, नजरीन और सीमा ने एक-एक गोल किया। मेरठ और बरेली के बीच खेल गए सेमी फाइनल मुकाबले में मेरठ ने बरेली को 3-0 से पराजित कर खिताबी दौर मे प्रवेश किया।

मेरठ की तरफ से राखी ने दो व लक्ष्मी ने एक गोल किया। मैच में पंकज, राजन काटल, सौरभ, सुस्मीत, हरीश, दलेर, मो. अखतर, शादाब, अतुल वर्मा योगेश्वर सिंह विजेन्द्र सिंह, रमेन्द्र सिंह, सीपी सिंह, निर्णायक रहे।


अभिषेक सिंह ने बताया कि बालक सब जुनियर वर्ग का मैच शुक्रवार को 7:30बजे से कनोसा और राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर खेले जायेगें। बालिका वर्ग के समापन पर युवजन सभा के जिलाअध्यक्ष राधवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत  करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed