फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Make adequate arrangements for the treatment of children

बच्चों के इलाज के लिए करें पुख्ता इंतजाम

Sat, 26 Jun 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Make adequate arrangements for the treatment of children
अयोध्या। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने शनिवार को जिले के चार अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीसरी लहर से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी अस्पतालों में पीआईसीयू तेजी से निर्मित करने व बच्चों के इलाज से संबधित समस्त तैयारियां शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया। हालांकि, सभी अस्पतालों में तैयारियां संतोषजनक पाई गईं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य भवन लखनऊ की अपर निदेशक डॉ. उर्मिला चौधरी शनिवार को अचानक मुख्यमंत्री से गोद ली गई सीएचसी मसौधा पहुंचीं। वहां बन रहे ऑक्सीजन प्लांट, पीआईसीयू सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद दर्शन नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वहां से जिला महिला अस्पताल पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से तीसरी लहर से लड़ने को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। अंत में सोहावल तहसील क्षेत्र के मुबारकगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। सभी अस्पतालों में निरीक्षण के दौरान तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयारियों पर ही फोकस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल के अधीक्षकों को पीआईसीयू व ऑक्सीजन प्लांट सहित बच्चों के इलाज के लिए आइसोलेशन वार्डों को तैयार रखने का निर्देश दिया। कहा कि पीआईसीयू व बच्चों के लिए आइसोलेशन वार्ड तेजी से तैयार किए जाएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।

अपर निदेशक ने कहा कि इन कार्यों में किसी प्रकार की बाधा सामने आने पर उसका अधिकारियों से मिलकर तत्काल निदान कराएं। ये समस्त कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सक्सेना, पीआईसीयू के नोडल अधिकारी डॉ. ओपी भार्गव व डीएचआईईओ विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed