{"_id":"617af77112a902121f52574a","slug":"maharishi-valmiki-will-come-to-ayodhya-to-tell-the-story-of-shri-ram-faizabad-news-lko6021957139","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीरामकथा सुनाने अयोध्या में पधारेंगे महर्षि वाल्मीकि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीरामकथा सुनाने अयोध्या में पधारेंगे महर्षि वाल्मीकि
विज्ञापन
अयोध्या। इस बार का दीपोत्सव भव्यता के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा। योगी सरकार के पांचवें दीपोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए चार नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए राम की पैड़ी पर रामायण जीवंत होती दिखेगी। अयोध्यावासियों को रामकथा सुनाने के लिए स्वयं महर्षि वाल्मीकि पधारेंगे। योगी सरकार के पांचवें दीपोत्सव समारोह को ऐतिहासिक, अलौकिक बनाने के लिए शासन-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है।
लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या आने की खुशी में योगी सरकार ने 2017 में दीपोत्सव का शुभारंभ किया था। तब से लगातार हर वर्ष न सिर्फ दीपोत्सव की भव्यता बढ़ती गई, बल्कि नए-नए रिकॉर्ड भी बनते गए।
विज्ञापन
दीपोत्सव-2021 को भी ऐतिहासिक बनाने के लिए कला-संस्कृति के साथ-साथ चार नई आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो और पाइरो तकनीक से दीपोत्सव के सभी आयाम की दिव्यता देखने लायक होगी।
प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए महर्षि वाल्मीकि की मल्टीडाइमेंशनल होलोग्राफिक इमेज अयोध्या की पावन धरा पर अवतरित होगी। महर्षि वाल्मीकि अयोध्यापुरी में अपने आराध्य की कथा सुनाने स्वयं पधारेंगे।
अयोध्या नगरी द्वारा महर्षि वाल्मीकि का अभिनंदन किया जाएगा। 40 मिनट के इस शो की मुख्य थीम रामकथा है। जिसे स्वयं महर्षि वाल्मीकि प्रस्तुत करेंगे।
मल्टी डाइमेंशनल होलोग्राफिक चित्रों के जरिए राम के समस्त गुण और धर्म जो उन्हें श्रेष्ठतम बनाते हैं उन्हें रेखांकित किया जाएगा। श्रीराम के आदर्शों को रेखांकित करते हुए रामायण के सभी प्रमुख अध्याय और काल इस शो में प्रदर्शित किए जाएंगे।
इस शो में भगवान श्रीराम वीरता, धीरता, गंभीरता एवं कोमलता इन समस्त आदर्श गुणों और आचरणों को एक साथ धारण करते हुए दिखेंगे। इस पूरे शो को ई-फैक्टर इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने तैयार किया है।
जो मुख्य दीपोत्सव पर 03 नवंबर को राम की पैड़ी पर प्रदर्शित किया जाएगा। दीपोत्सव के जरिए अधर्म पर धर्म व बुराई पर अच्छाई की जीत का भी संदेश दिया जाएगा।
प्रोजेक्शन मैपिंग शो में अंत में पाइरो तकनीक का प्रयोग करते हुए राम और सीता के अयोध्या आगमन का उत्सव और बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रस्तुति होगी। शो की शुरूआत भगवान श्रीराम के जन्म से होगी।
इसके बाद सीता स्वयंवर व राम विवाह, बनवास, सीताहरण, सुंदरकांड, लंका दहन, संजीवनी बूटी, राम-रावण युद्ध और असत्य पर सत्य की विजय की प्रस्तुति की जाएगी। इन सभी प्रसंगों के जरिए राम के आदर्शों को महर्षि वाल्मीकि प्रस्तुत करेंगे।