फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mahant Sukhram Das of Gaya temple dies

गया मंदिर के महंत सुखराम दास की मौत

Mon, 10 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Mahant Sukhram Das of Gaya temple dies
अयोध्या। जहर खुरानी का शिकार होने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए गया मंदिर के महंत सुखरामदास की रविवार देर रात्रि को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। रामनगरी के संतों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर पुलिस आरोपी वैद्य की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लक्ष्मणघाट चौकी अंतर्गत गया मंदिर के महंत सुखराम दास रविवार शाम मंदिर में बेहोश मिले थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महंत गयादास को पहले श्रीरामअस्पताल फिर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रविवार रात करीब दस बजे महंत की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पूरे मामले की जांच किया तो पता चला कि एक अज्ञात वैद्य ने दवा के नाम पर महंत को नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके बाद मोबाइल व पर्स लेकर भाग गया। सोमवार की सुबह महंत का अंतिम संस्कार सरयू तट पर किया गया इस दौरान उन्हें श्रद्घांजलि देने पहुंचे महंत मैथिली रमण शरण, श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत सुरेश दास सहित अन्य संतों ने तत्काल आरोपी वैद्य को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय ने बताया कि अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वैद्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed